Home
Class 12
PHYSICS
एक रेडियोधर्मी पदार्थ (अर्द्ध-आयु 10 दिन...

एक रेडियोधर्मी पदार्थ (अर्द्ध-आयु 10 दिन) की कुछ मात्रा एक बन्द कमरे के अन्दर फैला दी गई है। परिणामस्वरूप विकिरण का स्तर कमरे की सामान्य अध्यावास के लिए स्वीकृत स्तर से 50 गुनी हो जाती है। कितने दिनों बाद कमरा उपयोग के लिए सुरक्षित होगा ? (दिया है, `log_(10)2= 0.3010, log_(10)50= 1.6990`)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना n अर्द्ध-आयुओं के पश्चात् कमरा सामान्य अध्यावास के लिए उपयुक्त हो जाता है तथा सामान्य अध्यावास के लिए स्वीकृत सक्रियता स्तर R है तथा इस समय सक्रियता `R_(0)` है, तब प्रश्नानुसार, `R_(0)=50R`
अथवा `(R)/(R_(0))= (1)/(50)`
यह भी स्पष्ट है कि n अर्द्ध-आयुओं के पश्चात् सक्रियता स्तर R रह जाएगा।
अतः सूत्र `R =R_(0) xx ((1)/(2))^(n)` से, [`because N= N_(0) ((1)/(2))^(n)` तथा `R prop N, R_(0) prop N_(0)`]
`(R)/(R_(0))= ((1)/(2))^(n)`
अथवा `(1)/(50)= ((1)/(2))^(n)`
दोनों ओर का log लेने पर, `log_(10) ((1)/(50)) = n log_(10) ((1)/(2))`
अथवा `log_(10)1- log_(10) 50= n [log_(10)1- log_(10)2]`
अथवा `-log_(10) 50= -n log_(10)2 [because log_(10) 1= 0]`
अत: अद्ध-आयुओं की संख्या `n= (log_(10)50)/(log_(10)2)= (1.6990)/(0.3010)`
`=5.645`
अत: अभीष्ट समय t = अर्द्ध-आयु `xx` अर्द्ध-आयुओं की संख्या `=10 xx 5.645 = 56.45` दिन।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. एक रेडियोधर्मी पदार्थ (अर्द्ध-आयु 10 दिन) की कुछ मात्रा एक बन्द कमरे क...

    Text Solution

    |

  2. गहरी कुंई से पानी खींचने की सुविधा के लिए का उपयोग किया जाता है।

    Text Solution

    |

  3. एक वस्तु पूर्व दिशा की ओर 30 मी/से के वेग से जा रही है। 10 सेकण्ड के ब...

    Text Solution

    |

  4. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता के आकलन में सबसे कम महत्वपूर्ण है

    Text Solution

    |

  5. नियत दाब पर एक आदर्श गैस की दी गई मात्रा के लिए निम्नलिखित में से कौन ...

    Text Solution

    |

  6. एक रेडियो सक्रिय पदार्थ का 16g, 1घंटे के बाद 0.5 g तक कम हो जाता है। र...

    Text Solution

    |

  7. रेडियोसक्रिय तत्व A का अर्ध आयु काल 10 दिन है। 1 मोल के साथ प्रारंभ हो...

    Text Solution

    |

  8. 0.1 M H2S के साथ संतृप्त एक विलयन अर्थात, 0.01 M ZnCl2 में, ZnS के अवक...

    Text Solution

    |

  9. मुख्य अयस्क से Pb और Sn के निष्कर्षण के लिए उपयोग की जाने वाली विधि है...

    Text Solution

    |