Home
Class 12
PHYSICS
सभी रेडियोऐक्टिव तत्व उत्सर्जन करते-करते...

सभी रेडियोऐक्टिव तत्व उत्सर्जन करते-करते अन्त में 'सीसे' में ही क्यों बदलते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भारी तत्वों के नाभिकों में नाभिकीय आकर्षण बलों के साथ-साथ प्रोटॉनों के बीच वैद्युत प्रतिकर्षण बल कार्य करता है, जिसके कारण नाभिक का स्थायित्व कम हो जाता है। रेडियोऐक्टिव विकिरणों के उत्सर्जनों द्वारा भारी नाभिक अपेक्षाकृत हल्के नाभिकों में परिवर्तित होते रहते हैं और अन्तत: सीसे के नाभिक में परिवर्तित हो जाते हैं क्योंकि सीसे का नाभिक स्थायी होता है।
Promotional Banner