Home
Class 9
PHYSICS
किसी ध्वनि तरंग की तरंगदैर्घ्य, आवृत्ति,...

किसी ध्वनि तरंग की तरंगदैर्घ्य, आवृत्ति, आवर्तकाल तथा आयाम से क्या अभिप्राय है?.

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तरंगदैर्घ्य माध्यम के किसी कण द्वारा एक कम्पन करने में लिए गए समय के दौरान तरंग द्वारा तय की गई दूरी को ही तरंगदैर्घ्य कहते हैं।
अथवा
अनुप्रस्थ तरंग में दो क्रमागत शृंगों अथवा दो क्रमागत गर्गों के बीच की दूरी को तरंगदैर्ध्य कहते हैं। इसी प्रकार अनुदैर्घ्य तरंगों में दो क्रमागत संपीडन अथवा दो क्रमागत विरलनों के बीच की दूरी को तरंगदैर्घ्य कहते हैं।
तरंगदैर्घ्य को `lamda` से प्रदर्शित करते हैं। इसका मात्रक S.I. पद्धति में मीटर होता है।
आवृत्ति-किसी माध्यम में तरंग संचरण के कारण माध्यम के किसी कण द्वारा एक सेकण्ड में किए गए कम्पनों की संख्या को ही तरंग की आवृत्ति कहते हैं। इसे v से प्रदर्शित करते हैं।
आवृत्ति का मात्रक S.I. पद्धति में `"सेकण्ड"^(-1)` अथवा हर्ट्स होता है।
आवर्तकाल-किसी माध्यम में तरंग संचरण के कारण किसी कण द्वारा एक कम्पन करने में लिया गया समय ही आवर्तकाल कहलाता है।
अथवा
ध्वनि तरंग के दो क्रमागत संपीडनों या दो क्रमागत विरलनों को एक निश्चित बिंदु से गुजरने में लगा समय ही ध्वनि तरंग का आवर्तकाल कहलाता है।
आवर्तकाल को T से प्रदर्शित करते हैं। आवर्तकाल का S.I. पद्धति में मात्रक सेकण्ड होता है।
आयाम-किसी माध्यम में तरंग संचरण के कारण माध्यम के किसी कण का माध्य स्थिति के एक ओर का अधिकतम विस्थापन तरंग का आयाम कहलाता है। आयाम को a से प्रदर्शित करते हैं। इसका मात्रक S.I. पद्धति में मीटर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर)|22 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर) |7 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान |8 Videos
CHITRA PUBLICATION-ध्वनि -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)
  1. किसी ध्वनि तरंग की तरंगदैर्घ्य, आवृत्ति, आवर्तकाल तथा आयाम से क्या अभि...

    Text Solution

    |

  2. किसी तरंग के लिए आवर्तकाल T तथा आवृत्ति के बीच सम्बन्ध है

    Text Solution

    |

  3. ध्वनि की चाल अधिकतम होती है

    Text Solution

    |

  4. किसी गैस में किस प्रकार की तरंगें उत्पन्न हो सकती हैं

    Text Solution

    |

  5. एक कण की दोलन आवृत्ति 20xx10^(6) हर्ट्स है। इसका आवर्तकाल होगा

    Text Solution

    |

  6. घड़ी की मिनट वाली सुई का आवर्तकाल है

    Text Solution

    |

  7. अनुप्रस्थ तरंगें उत्पन्न की जा सकती हैं

    Text Solution

    |

  8. अनुप्रस्थ तरंग में माध्यम के कणों का कम्पन

    Text Solution

    |

  9. अनुदैर्घ्य तरंग में माध्यम के कणों का कम्पन

    Text Solution

    |

  10. एक कम्पनमान कण का आवर्तकाल 0:02 सेकण्ड है। उसकी आवृत्ति होगी

    Text Solution

    |

  11. हर्ट्स मात्रक है

    Text Solution

    |

  12. किसी माध्यम में तरंग की चाल निर्भर करती है

    Text Solution

    |

  13. ध्वनि का तारत्व निर्भर करता है

    Text Solution

    |

  14. ध्वनि की प्रबलता निर्भर करती है

    Text Solution

    |

  15. सोनार में प्रयुक्त किया जाता है?

    Text Solution

    |