Home
Class 9
PHYSICS
एक चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए कि ध्व...

एक चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए कि ध्वनि के स्त्रोत के निकट वायु में संपीडन तथा विरलन कैसे उत्पन्न होते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ध्वनि, किसी वस्तु की कम्पनिक गति अथवा दोलन गति के कारण उत्पन्न होती है। मान लीजिए यह कम्पन करने वाली वस्तु एक स्पीकर का पर्दा है।
जब स्पीकर का पर्दा बाहर की ओर गति करता है तो अपने सामने वाली वायु की पों को दबाता है। इससे वायु की पों में संपीडन (compression) होता है और यह संपीडन वायु की आगे वाली पर्तों में ऐसे ही आगे बढ़ जाता है। जब स्पीकर का पर्दा पीछे की ओर गति करता है और सामने वाली वायु की पर्तों में दबाव कम हो जाता है तो एक विरलन (rarefaction) उत्पन्न हो जाता है। यह विरलन भी इसी रूप में आगे की पर्तों में गति कर जाता है। इस समय तक स्पीकर का पर्दा पुनः बाहर की ओर गति करता है। इससे एक संपीडन उत्पन्न होता है और आगे की वायु की पतों में इसी रूप में आगे बढ़ जाता है। इसी समय तक पर्दा पुनः पीछे की ओर गति करता हुआ एक नया विरलन उत्पन्न करता है जो आगे की वायु की पर्तों में इसी प्रकार गति करता है। चित्र में, प्रदर्शित किया गया है कि जब ध्वनि तरंग किसी माध्यम में गति करती है तो घनत्व तथा दाब में किस प्रकार के परिवर्तन होते हैं। किसी निश्चित समय पर माध्यम का घनत्व तथा दाब दोनों ही उनके औसत मान से ऊपर और नीचे दूरी के साथ परिवर्तित होते हैं। वास्तव में, संपीडन वह क्षेत्र है जहाँ कण-पास-पास आ जाते हैं। शृंग अधिकतम संपीडन के क्षेत्र को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार संपीडन वह क्षेत्र है जहाँ घनत्व और दाब दोनों ही अधिक होते हैं। विरलन निम्न दाब के क्षेत्र हैं जहाँ कण दूर-दूर हो जाते हैं और उन्हें गर्त से प्रदर्शित करते हैं। चित्र में, संपीडन तथा विरलन दोनों स्थितियों में दाब तथा घनत्व की विभिन्नताएँ प्रदर्शित की गई हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि स्पीकर के पर्दे की आगे-पीछे की गति के कारण, स्पीकर के सामने संपीडन तथा विरलन की दशाएँ एकान्तर क्रम से उत्पन्न होती हैं और इसी रूप में आगे बढ़ती जाती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर) |7 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|10 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|14 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान |8 Videos
CHITRA PUBLICATION-ध्वनि -NCERT ZONE (अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर)
  1. ध्वनि क्या है और यह कैसे उत्पन्न होती है?

    Text Solution

    |

  2. एक चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए कि ध्वनि के स्त्रोत के निकट वायु में...

    Text Solution

    |

  3. किस प्रयोग से यह दर्शाया जा सकता है कि ध्वनि संचरण के लिए एक द्रव्यात्...

    Text Solution

    |

  4. ध्वनि तरंगों की प्रकृति अनुदैर्घ्य क्यों हैं?

    Text Solution

    |

  5. ध्वनि का कौन-सा अभिलक्षण किसी अन्य अँधेरे कमरे में बैठे आपके मित्र की ...

    Text Solution

    |

  6. तड़ित की चमक तथा गर्जन साथ-साथ उत्पन्न होते हैं, लेकिन चमक दिखाई देने ...

    Text Solution

    |

  7. किसी व्यक्ति का औसत श्रव्य परास 20 हर्ट्स से 20 किलोहर्ट्स है। इन दो ...

    Text Solution

    |

  8. दो बालक किसी ऐलुमिनियम पाइप के दो सिरो पर हैं। एक बालक पाइप के एक सिरे...

    Text Solution

    |

  9. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति 100 हर्ट्स है। एक मिनट में यह कितनी बार क...

    Text Solution

    |

  10. क्या ध्वनि परावर्तन के उन्हीं नियमों का पालन करती है जिनका कि प्रकाश क...

    Text Solution

    |

  11. ध्वनि का एक स्रोत किसी परावर्तक सतह के सामने रखने पर उसके द्वारा प्रदत...

    Text Solution

    |

  12. ध्वनि तरंगों के परावर्तन के दो व्यावहारिक उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. 500 मीटर ऊँची किसी मीनार की चोटी से एक पत्थर मीनार के आधार पर स्थित एक...

    Text Solution

    |

  14. एक ध्वनि तरंग 339 मीटर/सेकण्ड की चाल से चलती है। यदि इसकी तरंगदैर्घ्य ...

    Text Solution

    |

  15. अनुरणन क्या है? इसे कैसे कम किया जा सकता है?

    Text Solution

    |

  16. ध्वनि की प्रबलता से क्या अभिप्राय है? यह किन कारकों पर निर्भर करती है?

    Text Solution

    |

  17. चमगादड़ अपना शिकार पकड़ने के लिए पराध्वनि का उपयोग किस प्रकार करता है?...

    Text Solution

    |

  18. वस्तुओं को साफ करने के लिए पराध्वनि का उपयोग कैसे करते हैं?

    Text Solution

    |

  19. सोनार की कार्यविधि तथा उपयोगों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. एक पनडुब्बी पर लगी एक सोनार युक्ति,संकेत भेजती है और उनकी प्रतिध्वनि 5...

    Text Solution

    |