Home
Class 9
PHYSICS
यान्त्रिक तरंगें क्या होती हैं? ये कितने...

यान्त्रिक तरंगें क्या होती हैं? ये कितने प्रकार की होती हैं? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए तथा इनके प्रमुख गुणों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यान्त्रिक तरंगें (Mechanical Waves)-वे तरंगें जो किसी (ठोस, द्रव अथवा गैस) पदार्थ के कणों के दोलनों द्वारा उत्पन्न होती हैं तथा आगे बढ़ती हैं यान्त्रिक तरंगें कहलाती हैं, जैसे-वायु में ध्वनि तरंगें,जल में गिरे पत्थर के कारण उत्पन्न तरंगें, रस्सी में दोलनों के द्वारा उत्पन्न तरंगें आदि। माध्यम के कणों के कम्पन करने की दिशा के आधार पर यान्त्रिक तरंगें दो प्रकार की होती हैं

(i) अनुप्रस्थ तरंगें-वे तरंगें जिनमें माध्यम के कण तरंग के चलने की दिशा के लम्बवत् कम्पन करते हैं तो उत्पन्न तरंग अनुप्रस्थ तरंग कहलाती है। यह तरंग शृंग तथा गर्त के मिलने से बनती है। जब तालाब के जल में पत्थर फेंकते हैं तो अनुप्रस्थ तरंगें उत्पन्न होती हैं। तालाब में पत्थर फेंकने से उत्पन्न अनुप्रस्थ (a) तरंग के उठे हुए भाग को शृंग (crest) तथा दबे हुए भाग को गर्त (trough) कहते हैं।
उदाहरण-वायलिन, सितार आदि की तनी हुई डोरियों में उत्पन्न तरंगें (b) तथा जल की सतह पर उत्पन्न तरंगें।
गुण-इस प्रकार की तरंगें केवल ठोस तथा द्रव की सतह पर ही उत्पन्न की जा सकती हैं, जिनमें दृढ़ता होती है। ये तरंगें गैसों में उत्पन्न नहीं की जा सकती हैं। क्योंकि गैसों में दृढ़ता नहीं होती हैं।
(ii) अनुदैर्घ्य तरंगें-वे तरंगें जिनमें माध्यम के कण तरंग के चलने की दिशा में ही कम्पन करते हैं तो उत्पन्न तरंग अनुदैर्ध्य तरंग कहलाती हैं। यह तरंग ना संपीडन एवं विरलनों के मिलने से बनती हैं। जब स्वरित्र को कम्पित कराते हैं और स्वरित्र की भुजाएँ बाहर की ओर जाती हैं तो संपीडन तथा जब भुजाएँ अन्दर की ओर जाती हैं. तो विरलन उत्पन्न होता है।
उदाहरण-वायु में चलने वाली ध्वनि तरंगें, हुक से लटके द्रव्यमान को बाँधकर तथा खींचकर छोड़ने पर उत्पन्न तरंगें |
गुण-इस प्रकार की तरंगें ठोस, द्रव तथा गैस तीनों माध्यमों में उत्पन्न होती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|21 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर) |24 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर) |7 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान |8 Videos
CHITRA PUBLICATION-ध्वनि -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)
  1. तरंग-गति से आप क्या समझते हैं? उदाहरणसहित स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. सिद्ध कीजिए कि किसी दोलन करने वाली वस्तु के लिए आवृत्ति (v)=(1)/("आवर...

    Text Solution

    |

  3. यान्त्रिक तरंगें क्या होती हैं? ये कितने प्रकार की होती हैं? प्रत्येक ...

    Text Solution

    |

  4. अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्घ्य तरंगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. तरंग-चाल, आवृत्ति तथा तरंगदैर्ध्य में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. ध्वनि के संचरण से क्या तात्पर्य है? इसे स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. ध्वनि तरंगों का आवृत्ति परास के आधार पर वर्गीकरण करके समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. सोनार से क्या तात्पर्य है? इसके द्वारा किस प्रकार समुद्र की गहराई मापी...

    Text Solution

    |

  9. पराश्रव्य तरंगों के अनुप्रयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रतिध्वनि से क्या तात्पर्य है? प्रतिध्वनि सभी कमरों में क्यों नहीं सु...

    Text Solution

    |