Home
Class 9
PHYSICS
सोनार से क्या तात्पर्य है? इसके द्वारा क...

सोनार से क्या तात्पर्य है? इसके द्वारा किस प्रकार समुद्र की गहराई मापी जा सकती है? स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सोनार (SONAR) Sound Navigation And Ranging का संक्षिप्त रूप है। इसका अर्थ है-ध्वनि द्वारा संचालित तथा परिसर निर्धारण करना। यह एक युक्ति है जिसके द्वारा गहरे जल में स्थित अदृश्य पिण्डों, जैसे-जहाज, चट्टान, पनडुब्बी, छुपे हुए प्लावी बर्फ अथवा हिमशैल (iceberg) आदि के स्थान की सही जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके द्वारा समुद्र की गहराई भी मापी जा सकती है।
सोनार में पराश्रव्य तरंगों का उपयोग किया जाता है। जहाज पर समुद्र जल पृष्ठ । लग प्रक्षक (transmitter) द्वारा नियमित समयान्तरालों पर पराश्रव्य तरंगों के शक्तिशाली स्पन्द अर्थात् सिग्नल समुद्र के अन्दर स्थित किसी तली अथवा पिण्ड से टकराते हैं तो वे दर्शाए गए चित्र के अनुसार परावर्तित होते हैं। इन परावर्तित स्पन्दों का संसूचन जहाज की पेंदी में लगे अभिग्राही (receiver) द्वारा किया जाता है। इसी युक्ति में लगे टाइमर द्वारा पराश्रव्य तरंगो के प्रेक्षण तथा अभिग्रहण के बीच के समयान्तराल t को भी नोट कर लेते हैं। यदि समुद्री जल में पराश्रव्य तरंगों की चाल v मीटर/सेकण्ड तथा किसी बिन्दु से इन तरंगों के प्रेषण व उसी बिन्दु पर उसी प्रतिध्वनि के अभिग्रहण के बीच का समय t सेकण्ड ज्ञात है तो उस बिन्दु से समुद्र तल की गहराई h को सूत्र, `h=(vxxt)/(2)` मीटर से परिकलित कर लेते हैं।
सोनार में लगभग 50,000 हर्ट्स आवृत्ति की पराश्रव्य तरंगों को उपयोग में लाते हैं। सोनार के सिद्धान्तों का उपयोग विभिन्न उद्योगों में धातु के विशाल गर्डरों, शीटों अथवा ब्लॉकों में सम्भावित दरारों तथा उनके दूसरे दोषों को ज्ञात करने में करते हैं। सोनार से धातु के इन गर्डरों, शीटों अथवा ब्लॉकों को कोई क्षति नहीं पहुँचती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|21 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर) |24 Videos
  • ध्वनि

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर) |7 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान |8 Videos
CHITRA PUBLICATION-ध्वनि -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)
  1. तरंग-गति से आप क्या समझते हैं? उदाहरणसहित स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. सिद्ध कीजिए कि किसी दोलन करने वाली वस्तु के लिए आवृत्ति (v)=(1)/("आवर...

    Text Solution

    |

  3. यान्त्रिक तरंगें क्या होती हैं? ये कितने प्रकार की होती हैं? प्रत्येक ...

    Text Solution

    |

  4. अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्घ्य तरंगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. तरंग-चाल, आवृत्ति तथा तरंगदैर्ध्य में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. ध्वनि के संचरण से क्या तात्पर्य है? इसे स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. ध्वनि तरंगों का आवृत्ति परास के आधार पर वर्गीकरण करके समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. सोनार से क्या तात्पर्य है? इसके द्वारा किस प्रकार समुद्र की गहराई मापी...

    Text Solution

    |

  9. पराश्रव्य तरंगों के अनुप्रयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रतिध्वनि से क्या तात्पर्य है? प्रतिध्वनि सभी कमरों में क्यों नहीं सु...

    Text Solution

    |