Home
Class 10
BIOLOGY
जीवधारियों में ऊर्जा-मुद्रा का नाम बताइए...

जीवधारियों में ऊर्जा-मुद्रा का नाम बताइए। यह ऊर्जा कहाँ और कब उत्पन्न होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विभिन्न जीवधारियों में जैविक कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करने के लिए ग्लूकोज (कार्बनिक भोज्य पदार्थ) तीन भिन्न-भिन्न तरीकों से उपचयित किया जा सकता है-
(i) एक प्रकरण में जीवधारी ग्लूकोज से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। इसे वायवीय श्वसन कहते हैं। इसमें ग्लूकोज पहले पाइरुवेट (पाइरुविक अम्ल) में टूटता है। यह क्रिया कोशाद्रव्य में होती है। पाइरुवेट ऑक्सीजन की उपस्थिति में पूर्ण रूप से उपचयित होकर `CO_2` तथा जल बनाता है। इस क्रिया में 673 किलोकैलोरी (38 ATP) ऊर्जा मुक्त होती है।
`"ग्लूकोज" overset("कोशिका द्रव्य")to " पाइरुवेट " underset("माइटोकॉण्डिया") overset("ऑक्सीजन")to CO_(2)+" जल + ऊर्जा"`
(ii) अन्य प्रकरण में जीवधारी ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इसे अवायवीय श्वसन कहते है। इसमें पहले ग्लूकोज से कोशाद्रष्य में पाइरुवेट बनता है। पाइरुवेट ऑक्सीजन के अभाव में एथिल ऐल्कोहॉल तथा `CO_2` के रूप में अपूर्ण रूप से उप्रचयित हो जाता है। इस क्रिया में केवल 21 से 24 किलोकैलोरी (2 ATP) ऊर्जा मुक्त होती है। यह क्रिया भी कोशाव्य में होती है। अवायवीय श्वसन प्रायः सूक्ष्म जीवों में होता है, जैसे यीस्ट में।
`"ग्लूकोज" overset("कोशिका द्रव्य")to " पाइरुवेट " underset("यीस्टं") overset(O_2" का अभाव")to CO_(2)+"+ एथिल ऐल्कोहॉल + ऊर्जा"`
(iii) प्राणियों की मांसपेशियों में `O_2` के अभाव में ग्लूकोज का किण्वन होता है। इसके फलस्वरूप ग्लूकोज से पहले बना पाइरुवेट लैक्टिक अम्ल में परिवर्तित हो जाता और सूक्ष्म मात्रा में ऊर्जा (21 से 24 किलोकैलोरी) मुक्त होती है। पेशियों में लैक्टिक अम्ल संचय के कारण क्रैम्प आ जाते हैं।
`"ग्लूकोज" overset("कोशिका द्रव्य")to " पाइरुवेट " underset(O_2"का अभाव") overset("पेशी कोशिका")to CO_(2)+"+ लैक्टिक अम्ल + ऊर्जा"`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|24 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT विज्ञानं प्रश्न प्रदशिका (लघु उत्तरीय प्रश्न))|12 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos