Home
Class 10
BIOLOGY
रुधिर क्या है? इसके संघटन का वर्णन कीजिए...

रुधिर क्या है? इसके संघटन का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रुधिर
रुधिर एक तरल संयोजी ऊतक है। यह जल से थोड़ा अधिक श्यान, हल्का क्षारीय (pH मान 7.3- 7.4) तथा स्वाद में थोड़ा नमकीन होता है। एक स्वस्थ मनुष्य में रुधिर शरीर के भार का लगभग 7-8% होता है। मनुष्य में रुधिर की औसत मात्रा 5 लीटर होती है। रुधिर के दो मुख्य घटक होते हैं-
(A) प्लाज्मा, (B) रुधिर कणिकाएँ।
(A) प्लाज्मा -यह हल्के पीले रंग का, हल्का क्षारीय एवं निर्जीव तरल है। यह रुधिर का लगभग 55% भाग बनाता है। प्लाज्मा में 90% जल होता है, 8 से 9% कार्बनिक पदार्थ होते हैं तथा लगभग 1% अकार्बनिक पदार्थ होते हैं।
(i) कार्बनिक पदार्थ -रुधिर प्लाज्मा में लगभग 7% प्रोटीन्स होती है। प्रोटीन्स मुख्यत: ऐल्बुमिन, ग्लोबुलिन, प्रोटोम्बिन तथा फाइब्रिनोजन होती हैं। इनके अतिरिक्त, हॉर्मोन, विटामिन, श्वसन गैसें, हिपैरिन, यूरिया, अमोनिया, ग्लूकोज, ऐमीनो अम्ल, वसा अम्ल, ग्लिसरॉल, प्रतिरक्षी आदि होते हैं।
प्लाज्मा प्रोटीन रुधिर का परासरणी दाब बनाए रखने में सहायक है। कुछ प्रोटीन्स प्रतिरक्षी की भाँति कार्य करती है। प्रोथोम्बिन तथा फाइब्रिनोजन रुधिर स्कंदन में सहायता करते हैं। हिपैरिन प्रतिस्कंदक है।
(ii) अकार्बनिक पदार्थ -अकार्बनिक पदार्थों में सोडियम, कैल्सियम, मैग्नीशियम तथा पोटैशियम के फॉस्फेट. बाइकार्बोनेट सल्फेट तथा क्लोराइडस आदि पाए जाते हैं।
(B) रुधिर कणिकाएँ या रुधिराणु ये रुधिर का 45% भाग बनाते हैं।
रुधिराणु तीत प्रकार के होते हैं। इनमें लगभग 99% लाल रुधिराणु है। शेष श्वेत रुधिराणु तथा रुधिर प्लेटलेट्स होते हैं।
(i) लाल रुधिर कणिकाएँ -ये कशेरुकी जन्तुओं में ही पाई जाती हैं। मानव में लाल रुधिराणु 7.5–8 `mu` व्यास तथा `1-2mu` मोटाई के होते हैं। पुरुषों में इनकी संख्या लगभग 50 से 55 लाख, किन्तु स्त्रियों में लगभग 45 से 50 लाख प्रति घन मिमी होती है। ये गोलाकार, उभयावतल एवं केन्द्रकविहीन होती हैं, लाल रुधिराणुओं में हीमोग्लोबिन प्रोटीन होती है। हीमोग्लोबिन श्वसन वर्णक है। यह ऑक्सीजन वाहक के रूप में कार्य करता है
(i) श्वेत रुधिराणु या ल्यूकोसाइट्स -इनकी संख्या 6000 से 10,000 प्रति घन मिमी होती हैं। ये केन्द्रकयुक्त, अमीबाभ तथा रंगहीन होती हैं। श्वेत रुधिराणु दो प्रकार के होते हैं-कणिकामय तथा कणिकारहित। श्वेत रुधिराणु शरीर को सुरक्षा से सम्बन्धित होते हैं।
(a) कणिकामय -इनका कोशाद्रव्य कणिकामय होता है। इनका केन्द्रक पालियुक्त होता है। ये तीन प्रकार की होती है- बेसोफिल, इओसिनोफिल तथा न्युट्रोफिल। विवरण के लिए निम्नलिखित तालिका देखिये।

(b) कणिकारहित -इनका कोशाद्रव्य कणिकारहित होता है। इनका केन्द्रक अपेक्षाकृत बड़ा व घोड़े की नाल के आकार का होता है। ये दो प्रकार की होती है
लिम्फोसाइट्स -ये छोटे आकार के श्वेत रुधिराणु हैं। इनका कार्य प्रतिरक्षी का निर्माण करके शरीर की सुरक्षा करना है (चित्र-d)।
मोनोसाइट्स -ये बड़े आकार की कोशिकाएँ हैं, जो भक्षकाणु क्रिया द्वारा शरीर की सुरक्षा करती हैं (चित्र-e)।
(c) रुधिर प्लेटलेट्स -इनकी संख्या 2 लाख से 6 लाख प्रति घन मिमी तक होती है। ये उभयोत्तल, तश्तरीनुमा होते हैं। ये रुधिर स्कंदन में सहायक होती हैं (चित्र-f)।
स्तनधारियों के अतिरिक्त अन्य कशेरुकियों में रुधिर प्लेटलेट्स के स्थान पर स्पिडल कोशिकाएँ पाई जाती हैं। इनमें केन्द्रक पाया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|32 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT विज्ञानं प्रश्न प्रदशिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|2 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रक्रम -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव शरीर में मुखगुहा, आमाशय तथा क्षुद्रांत्र में पाचन प्रक्रिया स्पष्...

    Text Solution

    |

  2. मानव में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीनों तथा वसाओं का पाचन किस प्रकार होता...

    Text Solution

    |

  3. आहार नाल में पचे हुएं भोजनका अवशोषण तथा स्वांगीकरण किस प्रकार होता है?...

    Text Solution

    |

  4. पचे भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्र कैसे अभिकल्पित है?

    Text Solution

    |

  5. प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते है ?

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश-संश्लेषण की प्रणाली की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. रुधिर क्या है? इसके संघटन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. आँख का एक नामांकित चित्र बनाइए और इसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. मानव के अंडाशय के अनुप्रस्थ काट नामांकित चित्र बनाते हुए निम्नलिखित को...

    Text Solution

    |

  10. मानव हृदय की क्रियाविधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. नामांकित रेखाचित्र की सहायता से सौर कुकर की क्रियाविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  12. मानव अण्डाशय का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  13. मनुष्य के उत्सर्जी तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. मानव आहार-नाल का आरेख बनाइए और उसमें निम्नलिखित भागों को नामांकित कीजि...

    Text Solution

    |

  15. वृक्क नलिका की संरचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. वृक्कों में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  19. मनुष्य में श्वास लेने की क्रियाविधि का विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  20. यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य है?

    Text Solution

    |