Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य के उत्सर्जी तन्त्र का सचित्र वर्ण...

मनुष्य के उत्सर्जी तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


मनुष्य का उत्सर्जी तन्त्र
शरीर में उपापचय क्रियाओं के फलस्वरूप बने नाइट्रोजनी वर्ण्य पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना उत्सर्जन कहलाता है। इस क्रिया में सहायक अंग उत्सर्जी अंग कहलाते हैं। अंगों के तन्त्र को उत्सर्जी तन्त्र कहते वृक्क धमनी हैं। मनुष्य में मुख्य उत्सर्जी अंग वृक्क होते है। यकृत उत्सर्जन क्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अमोनिया को यूरिया में बदलता है। त्वचा, फेफड़े, आहार नाल भी उत्सर्जन में सहायक होते हैं।
मनुष्य के वृक्क
वृक्क संख्या में दो, उदरगुहा में कशेरुक दण्ड (रीढ़ की हड्डी) के इधर-उधर (दाएँ व बाएँ), भूरे रंग तथा सेम के बीज के आकार की संरचनाएँ हैं। प्रत्येक वृक्क लगभग 10 सेमी लम्बा, 6 सेमी चौड़ा तथा 2.5 सेमी मोटा होता है। दायाँ वृक्क बाएँ की अपेक्षा कुछ नीचे स्थित होता है। सामान्यतः एक वयस्क पुरुष के वृक्क का भार 125-170 ग्राम किन्तु स्त्री के वृक्क का भार 115-155 ग्राम होता है। वृक्क का बाहरी किनारा उभरा हुआ होता है किन्तु भीतरी किनारा भीतर की ओर घुसा हुआ होता है जिसमें से मूत्र नलिका या वाहिनी निकलती है। इस धंसे हुए स्थान को हाइलस कहते हैं। मूत्र नलिकाएँ एकपेशीय थैलेनुमा मूत्राशय में खुलती है। मूत्र नलिका की लम्बाई लगभग 30-35 सेमि होती है

वृक्क की आन्तरिक संरचना
.वृक्क की लम्ब काट में इसकी आन्तरिक संरचना देखी जा सकती है। इसके मध्य में लगभग खोखला तथा कीप के आकार का भाग होता है। यही क्रमश: सँकरा होकर मूत्र नलिका का निर्माण करता है। यह स्थान शीर्षगुहा, श्रोणि या पेल्विस कहलाता है। वृक्क का शेष भाग ठोस तथा दो भागों में बँटा होता है—बाहरी, हल्का बैंगनी रंग का भाग वल्कुट या कॉर्टेक्स तथा भीतरी, महरे रंग का भाग नाभि मेड्यूला कहलाता है।
वृक्क में असंख्य सूक्ष्म नलिकाएँ होती हैं जो अत्यन्त कुण्डलित तथा लम्बी होती हैं। इन्हें वृक्क नलिकाएँ या नेफ्रॉन कहते हैं। प्रत्येक नलिका के दो प्रमुख भाग होते हैं-एक प्याले के आकार का ग्रन्थिल भाग मैल्पीघियन कोष तथा दूसरा अत्यन्त कुण्डलित नलिकाकार चित्र-6.13 : मनुष्य के वृक्क की आन्तरिक संरचना का भाग जिसे स्रावी नलिका कहते हैं। स्रावी नलिका एक बड़ी नलिका में खुलती है। प्रत्येक संग्रह नलिका एक पिरैमिड में खुलती है। वृक्क में ऐसे 10-12 पिरैमिड दिखाई देते हैं, जो अपने सँकरे भाग द्वारा शीर्ष गुहा में खुलते हैं।
मूत्र के प्रमुख घटक
मूत्र में लगभग 95% जल, 2.6% यूरिया, 2% अनावश्यक खनिज आयन्स तथा सूक्ष्म मात्रा में अन्य पदार्थ होते हैं
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|32 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT विज्ञानं प्रश्न प्रदशिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|2 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रक्रम -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव शरीर में मुखगुहा, आमाशय तथा क्षुद्रांत्र में पाचन प्रक्रिया स्पष्...

    Text Solution

    |

  2. मानव में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीनों तथा वसाओं का पाचन किस प्रकार होता...

    Text Solution

    |

  3. आहार नाल में पचे हुएं भोजनका अवशोषण तथा स्वांगीकरण किस प्रकार होता है?...

    Text Solution

    |

  4. पचे भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्र कैसे अभिकल्पित है?

    Text Solution

    |

  5. प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते है ?

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश-संश्लेषण की प्रणाली की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. रुधिर क्या है? इसके संघटन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. आँख का एक नामांकित चित्र बनाइए और इसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. मानव के अंडाशय के अनुप्रस्थ काट नामांकित चित्र बनाते हुए निम्नलिखित को...

    Text Solution

    |

  10. मानव हृदय की क्रियाविधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. नामांकित रेखाचित्र की सहायता से सौर कुकर की क्रियाविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  12. मानव अण्डाशय का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  13. मनुष्य के उत्सर्जी तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. मानव आहार-नाल का आरेख बनाइए और उसमें निम्नलिखित भागों को नामांकित कीजि...

    Text Solution

    |

  15. वृक्क नलिका की संरचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. वृक्कों में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  19. मनुष्य में श्वास लेने की क्रियाविधि का विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  20. यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य है?

    Text Solution

    |