Home
Class 10
BIOLOGY
यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य है...

यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यकृत के कार्य
यकृत शरीर की सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण एवं सबसे बड़ी प्रन्थि है। यह अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य करता है-
(i) पित्त रस का स्त्रावण करता है यकृत पित्त रस का स्रावण करता है। पित्त रस एक क्षारीय द्रव है जिसमें पित्त लवण, कॉलेस्टेरॉल, लेसिथिन तथा पित्त वर्णक कोशिकाएँ पाई जाती हैं। पित्त रस-
(a) आमाशय से आए भोजन को क्षारीय बनाता है,
(b) वसा के इमल्सीकरण में सहायक होता है,
(c) भोजन को सड़ने से रोकता है,
(d) हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है,
(e) पित्त वर्णक, लवण आदि उत्सर्जी पदार्थों को आहार नाल के माध्यम से उत्सर्जित करता है,
(f) आहार नाल में क्रमाकुंचन गति उत्पन्न करता है।
(ii) ग्लाइकोजन के रूप में आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज का संचय करता है- इस क्रिया. को ग्लाइकोजेनेसिस कहते हैं।
(iii) ग्लूकोजिनोलाइसिस -जब रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है तो संचित ग्लाइकोजन पुन: ग्लूकोज में बदल जाता है।
(iv) ग्लाइकोनियोजेनेसिस -यकृत कोशिकाएँ आवश्यकता पड़ने पर ऐमीनो अम्ल तथा वसीय अम्लों आदि से भी ग्लूकोज का निर्माण कर लेती हैं।
(v) वसा एवं विटामिन्स का संश्लेषण एवं संचय करता है यकृत कोशिकाएं ग्लूकोज को वसा में भी बदल सकती हैं। वसा, वसीय ऊतकों में संचित होती है। यकृत विटामिन्स का भी संश्लेषण करता है।
(vi) अकार्बनिक पदार्थों का संचय करता है यकृत अनेक अकार्बनिक पदार्थों का संचय करता है।
अग्न्याशय के कार्य
अग्न्याशय एक मिश्रित प्रन्थि है। इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित है
(i) अग्न्याशयी रस का स्त्रावण-आन्याशय के पिण्डकों की कोशिकाएँ अग्न्याशय रस स्रावित करती है। इस रस में ट्रिप्सिन, काइमोट्रिप्सिन, एमाइलेज तथा लाइपेज नामक एन्जाइम्स होते हैं। ये एन्जाइम्स क्रमशः प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स तथा वसा के पाचन में सहायक होते हैं।
(ii) हॉर्मोन्स का स्त्रावण-आन्याशय की लैंगरहैन्स की द्विपिकाओं की बीटा कोशिकाओं से इन्सुलिन तथा ऐल्फा कोशिकाओं से ग्लूकैगॉन हॉर्मोन्स स्रावित होते हैं। ये हॉर्मोन्स कार्बोहाइड्रेट उपापचय का नियन्त्रण एवं नियमन करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|32 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT विज्ञानं प्रश्न प्रदशिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|2 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रक्रम -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव शरीर में मुखगुहा, आमाशय तथा क्षुद्रांत्र में पाचन प्रक्रिया स्पष्...

    Text Solution

    |

  2. मानव में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीनों तथा वसाओं का पाचन किस प्रकार होता...

    Text Solution

    |

  3. आहार नाल में पचे हुएं भोजनका अवशोषण तथा स्वांगीकरण किस प्रकार होता है?...

    Text Solution

    |

  4. पचे भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्र कैसे अभिकल्पित है?

    Text Solution

    |

  5. प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते है ?

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश-संश्लेषण की प्रणाली की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. रुधिर क्या है? इसके संघटन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. आँख का एक नामांकित चित्र बनाइए और इसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. मानव के अंडाशय के अनुप्रस्थ काट नामांकित चित्र बनाते हुए निम्नलिखित को...

    Text Solution

    |

  10. मानव हृदय की क्रियाविधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. नामांकित रेखाचित्र की सहायता से सौर कुकर की क्रियाविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  12. मानव अण्डाशय का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  13. मनुष्य के उत्सर्जी तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. मानव आहार-नाल का आरेख बनाइए और उसमें निम्नलिखित भागों को नामांकित कीजि...

    Text Solution

    |

  15. वृक्क नलिका की संरचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. वृक्कों में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  19. मनुष्य में श्वास लेने की क्रियाविधि का विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  20. यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य है?

    Text Solution

    |