Home
Class 10
CHEMISTRY
न्यूलैण्ड्स के अष्टक सिद्धान्त की क्या स...

न्यूलैण्ड्स के अष्टक सिद्धान्त की क्या सीमाएँ हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

न्यूलैण्ड्स के अष्टक सिद्धान्त की सीमाएँ निम्नलिखित हैं-.
(i) अष्टक का सिद्धान्त कैल्सियम तक ही लागू होता था क्योंकि कैल्सियम के बाद प्रत्येक आठवें तत्व के गुणधर्म पहले तत्व से नहीं मिलते।
(ii) न्यूलैण्ड्स ने माना कि प्रकृति में केवल 56 तत्व विद्यमान है. तथा भविष्य में कोई अन्य तत्व नहीं मिलेगा परन्तु बाद में कई नए तत्व पाए गए जिनके गुणधर्म अष्टक सिद्धान्त से मेल नहीं खाते।
न्यूलैण्ड्स ने एकसमान तत्वों को एक ही स्थान पर रखा, परन्तु कुछ असमान तत्वों को भी एक ही स्वर (स्तम्भ) में रखा, जैसे—CO तथा Ni को एक साथ उसी स्तम्भ में रखा गया है जिसमें, F,Cl, Br हैं यद्यपि इनके गुणधर्म उन दोनों तत्वों से भिन्न हैं। इसी प्रकार Fe तथा CO को Ni से दूर रखा गया।
Promotional Banner