Home
Class 10
CHEMISTRY
मेण्डेलीफ के आवर्त नियम तथा आधुनिक आवर्त...

मेण्डेलीफ के आवर्त नियम तथा आधुनिक आवर्त नियम में क्या अन्तर है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, "तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं" अर्थात् यदि तत्वों को परमाणु क्रमांक के वृद्धि-क्रम में रखा जाए तो एक निश्चित अवधि के पश्चात् समान गुण वाला तत्व पुन: आ जाता है।
" मेण्डेलीफ का आवर्त नियम के अनुसार, "तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं" अर्थात् यदि तत्वों को परमाणु भारों के वृद्धि-क्रम में रखा जाए तो एक निश्चित अवधि के पश्चात् समान गुण वाला तत्व पुनः आ जाता है।
मेण्डेलीफ ने तत्वों का वर्गीकरण परमाणु भार के बढ़ते क्रम में किया, जबकि आधुनिक आवर्त नियम में परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम को लिया गया जो कि तत्वों का मूल लक्षण है। आधुनिक आवर्त नियम से अभिप्राय यह है कि तत्वों को उनके परमाणु क्रमांकों के बढ़ते हुए क्रम से क्षैतिज पंक्तियों में व्यवस्थित करने पर एक नियमित अन्तर से गुणों की पुनरावृत्ति होती है अर्थात् गुणों की आवर्तता (periodicity) प्रकट होती है। उदाहरण के लिए-तृतीय आवर्त में तत्वों के ऑक्साइडों में संयोजकता 1 से 7 तक नियमित रूप से बढ़ती जाती है।
Promotional Banner