Home
Class 10
PHYSICS
कोई उत्तल लेन्स किसी सुई का वास्तविक तथा...

कोई उत्तल लेन्स किसी सुई का वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिम्ब उस लेन्स से 50 सेमी दूर बनाता है | यह सुई, उत्तल लेन्स के सामने कहाँ रखी है, यदि इसका प्रतिबिम्ब उसी साइज का बन रहा है जिस साइज का बिम्ब है ? लेन्स की क्षमता ज्ञात कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उत्तल लेन्स में-प्रतिबिम्ब वास्तविक एवं उल्टा है अत: प्रतिबिम्ब की दूरी (v) = +50 सेमी
`because` प्रतिबिम्ब की ऊँचाई (h.) = वस्तु की ऊँचाई (h)
`therefore " "m = (h.)/(h) = -1`
(वास्तविक व उलटे प्रतिबिम्ब के लिए आवर्धन ऋणात्मक होता है)
लेन्स के लिए, `m = (v)/(u) rArr -1 = (+50)/(u)`
u = - 50 सेमी
अत: सुई की उत्तल लेन्स से दूरी 50 सेमी है |
अब लेन्स के सूत्र से, `(1)/(f) = (1)/(v) - (1)/(u)`
`(1)/(f) = (1)/(50) - (1)/(-50) "या" (1)/(f) = (1)/(50) + (1)/(50) = (2)/(50)`
`f = + (50)/(2) = + 25` सेमी `rArr f = 0.25` मीटर
लेन्स की क्षमता `(P) = (1)/(f) = (1)/(0.25)` डायोप्टर
या P = +4 डायोप्टर
अत: सुई उत्तल लेन्स के सामने उससे 50 सेमी दूरी पर रखी है तथा लेन्स की क्षमता +4 डायोप्टर (D) है |
Promotional Banner