Home
Class 10
PHYSICS
किसी लेन्स के संदर्भ में निम्नलिखित पदों...

किसी लेन्स के संदर्भ में निम्नलिखित पदों को समझाइए-
प्रथम मुख्य फोकस

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रथम मुख्य फोकस (First Principal Focus) - लेन्स के मुख्य-अक्ष पर स्थित वह निश्चित बिंदु, जिससे चलने वाली (उत्तल लेन्स में) अथवा उसकी ओर केंद्रित होती हुई (अवतल लेन्स में) प्रकाश किरणे अपवर्तन के पश्चात मुख्य-अक्ष समांतर हो जाती है, उसे लेन्स का प्रथम मुख्य फोकस कहते हैं | इसे `F_(1)` से प्रदर्शित करते हैं | मुख्य अक्ष के लंबवत तथा प्रथम फोकस में से गुजरने वाला तल प्रथम फोकस तल कहलाता है | प्रथम फोकस तल से लेन्स के प्रकाशिक केन्द्र तक की दूरी प्रथम फोकस दूरी कहलाती है | इसे `f_(1)` से प्रदर्शित करते हैं |
Promotional Banner