Home
Class 10
PHYSICS
एक बॉक्स में समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पण ...

एक बॉक्स में समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पण मिले हुए रखे हैं | इन दर्पणों को आप (i) केवल स्पर्श करके तथा (ii) केवल प्रतिबिम्ब देखकर कैसे अलग-अलग करेंगे ? स्पष्ट कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दर्पणों के पहचान करना-दर्पणों की पहचान निम्नलिखित प्रकार से करते हैं-
(i) स्पर्श करके-इसी विधि द्वारा छोटी वक्रता-त्रिज्या वाले दर्पणों की पहचान की जाती है | इसके लिए एक छड़ दर्पण के ऊपर रखते हैं | यदि छड़ दर्पण को सभी जगह स्पर्श करे तो दर्पण समतल है | यदि छड़ दर्पण के बीच वाले भाग को स्पर्श करे और किनारों पर उठी रहे तो दर्पण उत्तल है और यदि छड़ बीच से उठी रहे और किनारो पर स्पर्श करे तो दर्पण अवतल है |

(ii) प्रतिबिम्ब देखकर-यदि किसी वस्तु को दर्पण के सामने अलग-अलग दूरियों पर रखने से प्रतिबिम्ब सदैव वस्तु के बराबर तथा सीधा ही बने तो दर्पण समतल होगा | यदि वस्तु को दर्पण के पास रखने पर प्रतिबिम्ब सीधा और वस्तु से बड़ा बने तथा दूर रखने पर उल्टा व वस्तु से बड़ा बने तो दर्पण अवतल होगा | यदि वस्तु की प्रत्येक स्थिति के लिए प्रतिबिम्ब सीधा तथा वस्तु से छोटा बने तो दर्पण उत्तल होगा |
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. एक बॉक्स में समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पण मिले हुए रखे हैं | इन दर्पणों ...

    Text Solution

    |

  2. दर्पण सूत्र तथा आवर्धन पर आधारित कुछ प्रश्न || उत्तल तथा अवतल दर्पण मे...

    Text Solution

    |

  3. लेंस तथा इसके अवयव || उत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब बनने के नियम || अवत...

    Text Solution

    |

  4. दर्पण सूत्र तथा आवर्धन पर आधारित कुछ प्रश्न || उत्तल तथा अवतल दर्पण मे...

    Text Solution

    |

  5. आवर्धन | उत्तल तथा अवतल दर्पण में अंतर | कुछ प्रश्न

    Text Solution

    |

  6. उत्तल दर्पण तथा अवतल दर्पण के उपयोग | महत्वपूर्ण प्रश्न

    Text Solution

    |

  7. लेंस तथा इसके अवयव || उत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब बनने के नियम || अवत...

    Text Solution

    |

  8. उत्तल तथा अवतल दर्पण से प्रतिबिम्ब का बनना

    Text Solution

    |

  9. संपर्क में रखे दो पतले लेंसों की संयुक्त फोकस दूरी|उत्तल लेंस तथा समतल...

    Text Solution

    |