Home
Class 10
PHYSICS
प्रकाश के अपवर्तन से क्या तात्पर्य है ? ...

प्रकाश के अपवर्तन से क्या तात्पर्य है ? इसके नियम भी लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो अपने मार्ग से विचलित हो जाती है, इस घटना को ही प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं |
जब प्रकाश किरण विरल माध्यम (जैसे वायु) से सघन माध्यम (जैसे काँच) में जाती है तो यह अभिलम्ब की ओर झुक जाती है | इसके विपरीत, जब प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल में जाती है तो अभिलम्ब से दूर हट जाती है | पहले माध्यम में चलने वाली किरण आपतित किरण कहलाती है तथा दूसरे माध्यम में जाने पर यही किरण अपवर्तित किरण कहलाती है | आपतित किरण और अभिलम्ब के बीच बना कोण, आपतन कोण कहलाता है तथा अपवर्तित किरण और अभिलम्ब के बीच का कोण, अपवर्तन कोण कहलाता है | चित्र में आपतन कोण व अपवर्तन कोण क्रमश: i व r से प्रदर्शित है |
प्रकाश के अपवर्तन के नियम-प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम हैं-
(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं |
(ii) किन्हीं दो माध्यमों के लिए तथा एक ही रंग के प्रकाश के लिए आपतन कोण की ज्या (sine) तथा अपवर्तन कोण की जय (sine) का अनुपात एक नियतांक होता है |
यदि आपतन कोण i तथा अपवर्तन कोण r हो तो `(sin i)/(sin r)` = नियतांक
इस नियम को स्नैल का नियम कहते हैं तथा नियतांक को पहले माध्यम के सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं | इसे सामान्यतया n से प्रदर्शित करते हैं |
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. प्रकाश के अपवर्तन से क्या तात्पर्य है ? इसके नियम भी लिखिए |

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- पोधी पड़-पढ़ कर भी शान प्राप्त न ह...

    Text Solution

    |

  3. अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि प्रक...

    Text Solution

    |

  4. Exam special|प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन#!#कांच के आयताकार स्लैब से ...

    Text Solution

    |

  5. Exam special|प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन#!#प्रकाश के अपवर्तन के नियम...

    Text Solution

    |

  6. Exam special|प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन#!#गोलीय लेंस से अपवर्तन

    Text Solution

    |

  7. कांच के आयताकार स्लैब से प्रकाश का अपवर्तन |अपवर्तन के नियम

    Text Solution

    |

  8. Board Special|प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन#!#गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब...

    Text Solution

    |

  9. Board special|प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन#!#अपवर्तन के नियम #!#ममध्य...

    Text Solution

    |