Home
Class 10
PHYSICS
100 Omega का एक विद्युत लैम्प, 50 Omega ...

`100 Omega` का एक विद्युत लैम्प, `50 Omega` का एक विद्युत टोस्टर तथा 500 का एक जल फिल्टर 220 वोल्ट के विद्युत स्रोत से पार्यक्रम में संयोजित हैं। उस विद्युत इस्तरी का प्रतिरोध क्या है जिसे यदि समान स्त्रोत के साथ संयोजित कर दें तो वह उतनी ही विद्युत धारा लेती है जितनी तीनों युक्तियाँ लेती हैं। यह भी ज्ञात कीजिए कि इस.विद्युत इस्तरी से कितनी विद्युत धाराप्रवाहित होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत इस्तरी, तीनों उपकरणों के बराबर धारा लेती है, अत: इस्तरी का प्रतिरोध, उपकरणों के समान्तर संयोजन के तुल्य प्रतिरोध के बराबर होगा।
यहाँ `R_1 = 100Omega, R_2= 50Omega` तथा `R_3 = 500Omega`
माना कि इस्तरी का प्रतिरोध R है तो पार्श्व संयोजन के सूत्र से,
`1/R=1/R_1+1/R_2+1/R_3=1/100+1/50+1/500`

`=(5+10+1)/500=16/500`
विद्युत इस्तरी का प्रतिरोध `R = 500/16= 31.25 Omega`
विद्युत इस्तरी द्वारा ली गई धारा `I = V/R` (ओम के नियम से)
`= ( 220" वोल्ट")/( 31.25Omega)= 7.04` ऐम्पियर
अंतः विद्युत इस्तरी का प्रतिरोध `31.25Omega` तथा ली गई धारा 7.04 ऐम्पियर है।
Promotional Banner