Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या ह...

विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है? इसे जूल में व्यक्त कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत ऊर्जा की व्यापारिक इकाई किलोवाट-घण्टा है जिसे साधारण बोलचाल की भाषा में यूनिट कहते हैं तथा kWh से प्रदर्शित करते हैं।
1 किलोवाट-घंण्टा विद्युत ऊर्जा की वह मात्रा है जो 1 किलोवाट शक्ति वाले उपकरण द्वारा 1 घण्टे में खर्च की जाती है।
अर्थात् P =1 किलोवाट `= 1xx10^3` वाट = `1xx10^3` जूल/सेकण्ड
जबकि समय t= 1 घण्टा `= 60xx 60 ` सेकण्ड
`:.` सूत्र `P=W/t` से `W = Pxxt`
`:.` किलोवाट-घण्टा = 1 किलोवाट `xx 1` घण्टा
= `( 1 xx 10^3 "जूल सेकण्ड"^(-1)) xx (60xx 60 "सेकण्ड")`
`= 36xx 10^@` जूल
1 किलोवाट-घण्टा `= 3.6 xx 10^6` जूल
Promotional Banner