Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत धारा से क्या तात्पर्य है? इसके S...

विद्युत धारा से क्या तात्पर्य है? इसके S.I. मात्रक को परिभाषित कीजिए। यह अदिश राशि है अथवा सदिश?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी विद्युत परिपथ में आवेश एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक प्रवाहित होता है तो हम कहते हैं कि परिपथ में . विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है अत: "किसी विद्युत परिपथ में आवेश के प्रवाह की दर को ही विद्युत धारा कहते हैं।
यदि किसी परिपथ में Q आवेश t समय में प्रवाहित हो तो परिपथ में बहने वाली विद्युत धारा -
`I=Q/t`
S.I. पद्धति में विद्युत धारा का मात्रक ऐम्पियर होता है जिसे A से प्रदर्शित करते हैं।
यदि Q= 1 कूलॉम, t = 1 सेकण्ड, तब
I = `("1 कूलॉम")/("1सेकण्ड ")` = 1 ऐम्पियर
इस प्रकार यदि किसी चालक में एक कूलॉम आवेश प्रति सेकण्ड प्रवाहित हो तो चालक में बहने वाली धारा एक ऐम्पियर के बराबर होती है। विद्युत धारा एक अदिश राशि है।
Promotional Banner