Home
Class 10
PHYSICS
विभवान्तर से क्या तात्पर्य है? इसके S.I....

विभवान्तर से क्या तात्पर्य है? इसके S.I. मात्रक को परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी विद्युत परिपथ के किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच एकांक धनावेश को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य ही उन बिन्दुओं के बीच विभवान्तर कहलाता है। ‘यदि आवेश को परिपथं में A बिन्दु से B बिन्दु तक प्रवाहित होने में परिपथ के इस भाग में व्यय होने वाली ऊर्जा Wहो तो एकांक धनावेश को A से B तक प्रवाहित करने में व्यय होने वाली ऊर्जा W/Q होगी। तब बिन्दुओं A तथा B के बीच विभवान्तर
`V=W/Q`
विभवान्तर का S.I. पद्धति में मात्रक वोल्ट होता है।
यदि W=1 जूल, तथा Q = 1 कूलॉम
सूत्र `V=W/Q` से, `V=("1 जूल")/("कूलॉम")=1 ` वोल्ट
अत: यदि किसी विद्युत परिपथ में किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच 1 कूलॉम आवेश को प्रवाहित करने में 1 जूल ऊर्जा व्यय. होती है तो उन बिन्दुओं के बीच विभवान्तर 1 वोल्ट के बराबर होगा।
Promotional Banner