Home
Class 10
PHYSICS
जब एक विद्युत हीटर किसी स्रोत से 4 ऐम्पि...

जब एक विद्युत हीटर किसी स्रोत से 4 ऐम्पियर की धारा लेता है तो इसके सिरों के बीच 60 वोल्ट का विभवान्तर होता है। यदि विभवान्तर को बढ़ाकर 120 वोल्ट कर दिया जाए तो विद्युत हीटर कितनी धारा लेगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है : प्रथम दशा में, विद्युत हीटर द्वारा ली गई धारा `I_1 =4` ऐम्पियर तथा विद्युत हीटर के सिरों का विभवान्तर `V_1 = 60` वोल्ट
दूसरी दशा में, विभवान्तर `V_2 = 120 `वोल्ट, तब ली गई धारा `I_2 = ?`
प्रथम दशा से,
विद्युत हीटर की कुण्डली का प्रतिरोध `R=V_1/I_1 = ("60 वोल्ट")/("4 ऐम्पियर")= 15Omega`
ओम के नियम के अनुसार कुण्डली का प्रतिरोध नियत रहेगा।
`:.` दूसरी दशा से, `R= V_2/I_2`
`:.` विद्युत हीटर द्वारा ली गई धारा `I_2 = V_2/R = ("120 वोल्ट")/(15Omega)`
`= 8 ` विद्युत
अतः यह विद्युत हीटर 8 ऐम्पियर धारा लेगा।
Promotional Banner