Home
Class 11
PHYSICS
राष्ट्रीय प्रयोगशाला में स्थित एक मानक घ...

राष्ट्रीय प्रयोगशाला में स्थित एक मानक घड़ी से तुलना करके दो घड़ियों की जांच की जा रही है। मानक घड़ी जब दोपहर के 12.00.00 का समय दर्शाती है, तो इन दो घड़ियों के पाठ्यांक इस प्रकार है:
`{:(,,"घड़ी 1","घड़ी 2"),(,"सोमवार ",12:00:05, 10: 15:06),(,"मंगलवार ",12:01:15,10: 14:59),(,"बुधवार",11:59:08 , 10: 15:18),(, "बृहस्पतिवार", 12:01:50 ,10:15:07),(, "शुक्रवार",11:59: 15 ,10:14:53),(,"शनिवार",12:01: 30 ,10 : 15 : 24),(, "रविवार",12:01:19 ,10:15:11"):}`
यदि आप कोई ऐसा प्रयोग कर रहे हों जिसके लिए आपको परिशुद्ध समय अन्तराल मापन की आवश्यकता है, तो इनमें से आप किस घड़ी को वरीयता देंगे? क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घड़ी 1 द्वारा ली गई मापों में अन्तर का परिसर 162 सेकण्ड जबकि घड़ी 2 द्वारा ली गई मापों में अन्तर का परिसर 31 सेकण्ड है। परन्तु घड़ी 1 द्वारा लिए एक प्रेक्षण, घड़ी 2 द्वारा लिए प्रेक्षणों की तुलना में मानक समय के अधिक निकट है।
यहाँ घड़ी द्वारा समय के परिशुद्ध मापन को अधिक वरीयता दी जाएगीन कि घड़ी की शून्यांक त्रुटि को, क्योंकि घड़ी की शून्यांक त्रुटि को सरलता से कभी भी दूर किया जा सकता है। अतः समय मापन के लिए हम घड़ी 2 को वरीयता देंगे।
Promotional Banner