Home
Class 11
PHYSICS
एक सरल लोलक पर विचार कीजिए, जिसमें गोलक ...

एक सरल लोलक पर विचार कीजिए, जिसमें गोलक को एक धागे से बाँधकर लटकाया गया है और जो गरुत्व बल के अधीन दोलन कर रहा है। मान लीजिए कि इस लोलक का दोलनकाल इसकी लम्बाई (l),गोलक के द्रव्यमान (m) और गुरुत्वीय त्वरण(g) पर निर्भर करता है। विमाओं की विधि का उपयोग करके इसके दोलनकाल के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Step 1. जिस भौतिक राशि के लिए सम्बन्ध ज्ञात करना है उसके लिए हम मान लेते हैं कि वह राशि अन्य दी गई राशियों की सम्भावित घातों a, b, c पर निर्भर करती है। माना सरल लोलक का आवर्तकाल T, गोलक के द्रव्यमान (m) की a घात, लोलक की लम्बाई (l) की `b` घात एवं गुरुत्वीय त्वरण (g) की c घात पर निर्भर करता है, तब
`T prop (m)^(alpha) xx (l)^(b) xx (g)^c`
अथवा `T = km^(a) l^b g^c " " ...(1)`
जहाँ k एक विमाहीन नियतांक है।
Step 2 . अब प्राप्त सम्बन्ध के दोनों पक्षों में प्रत्येक पद की विमा रखकर दाएँ पक्ष में प्रत्येक राशि (M, L व T) की अलग-अलग घातें ज्ञात कर लेते हैं।
समीकरण (1) में दोनों ओर की विमाएँ लिखने पर,
`[T] = [M]^a [L]^b [LT^(-2)]^c`
अथवा `[M^0L^0T^1] = [M]^a [L]^(b + c) [T]^(-2c)`
Steps 3. अब सम्बन्ध में दोनों पक्षों के समान पदों की विमाओं की तुलना कर समीकरणे ज्ञात कर लेते हैं। दोनों ओर के समान पदों की विमाओं की तुलना करने पर,
`a = 0 , b = 1/2 , c = -1/2`
Step 5.a,b व c के मान पूर्व सम्बन्ध [समीकरण (1)] में रखकर वांछित सम्बन्ध ज्ञात कर लेते हैं।
a, b तथा c के मानों को समीकरण (1) में रखने पर,
`T = km^(0) xx l^(1//2) xx g^(-1//2) = k(l/g)^(1//2)`
अथवा `T = ksqrt(l/g)`
परन्तु प्रयोगों द्वारा k का मान 2 pi प्राप्त होता है।
अत: सरल लोलक का वर्तकाल `T = 2 pi sqrt(l/g)`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. एक सरल लोलक पर विचार कीजिए, जिसमें गोलक को एक धागे से बाँधकर लटकाया गय...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : अहिंसा एक विज्ञान है इस विचार का...

    Text Solution

    |

  3. पृथ्वी की त्रिज्या के तुलनीय लंबाई के सरल लोलक का आवर्तकाल|मुक्त दोलन ...

    Text Solution

    |

  4. The diameter of a sphere is twice the diameter of another sphere. The ...

    Text Solution

    |

  5. प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगत...

    Text Solution

    |

  6. 'जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता' वाक्य के लिए एक शब्द कौन-सा है ?

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए क...

    Text Solution

    |

  8. 1 atm के बाह्य दाब के अंतर्गत गतिशील पिस्टन वाले एक निर्वातित पात्र मे...

    Text Solution

    |

  9. NH3 के साथ अभिक्रिया करने पर एक कार्बनिक यौगिक A, B का निर्माण करता है...

    Text Solution

    |