Home
Class 11
PHYSICS
दो समांतर रेल पटरियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा ...

दो समांतर रेल पटरियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा में हैं | एक रेलगाड़ी A उत्तर दिशा में 54 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान है तथा दूसरी रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में 90 किमी/घण्टा की चाल से चल रही है |
(i) रेलगाड़ी A के सापेक्ष B का आपेक्षिक वेग निकालिये,
रेलगाड़ी B के सापेक्ष पृथ्वी का आपेक्षिक वेग निकालिये,
(iii) रेलगाड़ी A की छत पर गति की विपरीत दिशा में (रेलगाड़ी A के सापेक्ष 18 किमी/घण्टा के वेग से) दौड़ते हुए उस बन्दर के वेग की गणना कीजिए जो पृथ्वी पर खड़े व्यक्ति द्वारा देखा जा रहा है |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) X-अक्ष की धनात्मक दिशा को दक्षिण से उत्तर की ओर चुनने पर,
`v_(A) = +54` किमी/घण्टा `= 54 xx (5)/(18) = 15` मीटर/सेकण्ड
`v_(B) = - 90` किमी/घण्टा `= - 90 xx (5)/(18) = - 25` मीटर/सेकण्ड
रेलगाड़ी A के सापेक्ष B का आपेक्षिक वेग `v_(BA) = v_(B) - v_(A) = - 25 - 15 = - 40` मीटर/सेकण्ड होगा |
इसका अभिप्राय यह है कि रेलगाड़ी B रेलगाड़ी A के सापेक्ष उत्तर से दक्षिण दिशा में 40 मीटर/सेकण्ड के वेग से चलती प्रतीत होगी |
(ii) रेलगाड़ी B के सापेक्ष पृथ्वी का आपेक्षिक वेग
`v_(EB) = v_(E) - v_(B) = 0 - v_(B) = 25` मीटर/सेकण्ड |
[`because` पृथ्वी का वेग `(V_(E))` = 0]
(iii) माना पृथ्वी के सापेक्ष बन्दर का वेग `v_(M)` है | इसलिए A के सापेक्ष बन्दर का वेग
`v_(MA) = v_(M) - v_(A) = - 18` किमी/घण्टा
`= (-18 xx 1000)/(60 xx 60)` मीटर/सेकण्ड
= -5 मीटर/सेकण्ड
अत: `v_(M) = v_(A) + v_(MA) = (15 - 5)` मीटर/सेकण्ड
= 10 मीटर/सेकण्ड |
Promotional Banner