Home
Class 11
PHYSICS
एक कार शहर A से शहर B तक 40 किमी/घण्टा क...

एक कार शहर A से शहर B तक 40 किमी/घण्टा की चाल से जाती है तथा शहर B से शहर A तक वापस 60 किमी/घण्टा की चाल से लौटती है | सम्पूर्ण यात्रा के लिए कार की औसत चाल एवं औसत वेग ज्ञात कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना शहर A से शहर B तक की दूरी x किमी है |
अत: कार द्वारा चली गई कुल दूरी = 2x किमी
कार को शहर A से शहर B तक जाने में लगा समय `(t_(1)) = (x)/(40)` घण्टा
कार को शहर B से शहर A तक वापस आपने में लगा समय `(t_(2)) = (x)/(60)` घण्टा
अत: यात्रा का कुल समय `t = t_(1) + t_(2)`
`= (x)/(40) + (x)/(60)`
`= (3x + 2x)/(120) = (x)/(24)` घण्टा
अत: सम्पूर्ण यात्रा के लिए कार की औसत चाल = `("कुल दूरी")/("कुल समय")`
`= (2x)/((x//24)) = 48` किमी/घण्टा
कार का विस्थापन = 0
अत: कार का औसत वेग = `("विस्थापन")/("समयांतराल") = 0`
Promotional Banner