Home
Class 11
PHYSICS
कार्बन मोनोक्साइड (CO) गैस के अणु में का...

कार्बन मोनोक्साइड (CO) गैस के अणु में कार्बन तथा ऑक्सीजन परमाणुओं के केन्द्रों के बीच दूरी 1.130 Å है। कार्बन परमाणु के सापेक्ष अणु के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना CO अणु X-अक्ष के अनुदिश स्थित है, तब इस अणु का द्रव्यमान केन्द्र दोनों परमाणुओं (C तथा O परमाणुओं) को मिलाने वाली रेखा अर्थात् X-अक्ष पर स्थित होगा जिसके Y तथा Z-निर्देशांक शून्य होंगे, अत: द्रव्यमान केन्द्र के X-निर्देशांक निकालने ही पर्याप्त होंगे।
यदि C तथा O परमाणुओं के X-निर्देशांक क्रमश: `x_1` तथा `x_2` हैं, तब द्रव्यमान केन्द्र के X-निर्देशांक निम्नलिखित होंगे -
`x_(cm) = (m_1 x_1 + m_2 x_2)/(m_1 + m_2)`
जहाँ `m_1` व `m_2` क्रमश: C व O परमाणुओं के द्रव्यमान हैं।
माना कार्बन परमाणु मूलबिन्दु पर स्थित है, तब
`m_1 = 12 m_2 = 16 , x_1 = 0, x_2 = 1.130Å`
अतः `x_(cm) = ((12)(0) + (16)(1.130 Å))/(12 + 16)`
`= ((16)(1.130 Å))/(28) = 0.6457 Å`
अत: CO अणु का द्रव्यमान केन्द्र C व O परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा पर C परमाणु से O परमाणु की ओर 0.6457Å की दूरी पर है।
Promotional Banner