Home
Class 11
PHYSICS
एक खुली बोतल में 60^(@)C पर वायु भरी है...

एक खुली बोतल में `60^(@)C` पर वायु भरी है। बोतल को किस ताप तक गर्म करें कि1/4 भाग वायु बाहर निकल जाए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Step (1) खुली बोतल के लिए प्रत्येक दशा में बोतल में भरी वायु का दाब नियत (वायुमण्डलीय दाब के बराबर) रहेगा।
अत: चार्ल्स के नियम से,
`(V_(1))/(T_(1)) = (V_(2))/(T_(2))`
अथवा `T_(2) = (V_(2)T_(1))/(V_(1))` ….(1)
Step 2 प्रश्नानुसार, बोतल में भरी वायु का `(1)/(4)` भाग बाहर निकल जाता है, इसका यह अर्थ है कि प्रारम्भ में जो वायु बोतल का `(3)/(4)` भाग घेरे हुए थी वही वायु अब पूरी बोतल को घेर लेती है।
यदि बोतल का आयतन V हो तो
`V_(1) = (3V)/(4)` तथा `V_(2) = V`
`T_(1) = 60 + 273` तथा `T_(2) = t_(2) + 273`
Step (3) समीकरण (1) में मान रखकर `T_(2)` ज्ञात कर लेते हैं।
`therefore T_(2) = (V xx (60 + 273))/((3V//4))`
`= (4)/(3) xx 333 = 444`
या `t_(2) = 273 = 444`
अत: अभीष्ट ताप `t_(2) = 444 - 273 = 171^(@)C`
Promotional Banner