Home
Class 11
PHYSICS
किस ताप पर ऑक्सीजन के अणुओं का औसत वेग प...

किस ताप पर ऑक्सीजन के अणुओं का औसत वेग पृथ्वी से पलायन कर जाने के लिए पर्याप्त हो जाएगा? पृथ्वी से पलायन वेग 11.0 किमी/सेकण्ड तथा ऑक्सीजन के एक अणु का द्रव्यमान `5.34 xx 10^(-26)` किग्रा है।
(बोल्ट्स मान नियतांक `k = 1.38 xx 10^(-23)` जूल/K)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना ऑक्सीजन के एक अणु का द्रव्यमान m तथा पृथ्वी से पलायन वेग V है, तब अणु की पलायन ऊर्जा `(1)/(2)m v_(e)^(2)` होगी|
अब परम ताप T पर अणु की औसत गतिज ऊर्जा `= (3)/(2) kT`
स्पष्ट है कि यह ऊर्जा पलायन ऊर्जा के बराबर होगी। अत:
`(3)/(2)kT = (1)/(2) m v_(e)^(2)`
अथवा `T = (m v_(e)^(2))/(3k)`
`((5.34 xx 10^(-26) "किग्रा") xx (11.0 xx 10^(3) "मीटर/सेकण्ड")^(2))/(3 xx (1.38 xx 10^(-23) "जूल/K"))`
अत: अभीष्ट ताप `T = 1. 56 xx 10^(5) K`.
Promotional Banner