Home
Class 11
PHYSICS
वायुमण्डल के ऊपरी भाग में वायु का गतिक त...

वायुमण्डल के ऊपरी भाग में वायु का गतिक ताप `10^(3)K` की कोटि का है, परन्तु फिर भी वहाँ काफी ठण्ड रहती है, क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यद्यपि वायुमण्डल के ऊपरी भाग में अणुओं की स्थानान्तरीय गतिज ऊर्जा बहुत अधिक होती है। अत: वहाँ गतिक ताप भी अधिक होता है, परन्तु एकांक आयतन में अणुओं की संख्या बहुत कम होने के कारण प्रति एकांक आयतन में उपलब्ध ऊष्मा (अणुओं से सम्बद्ध ऊर्जा) की मात्रा बहुत कम होती है। इसी कारण वहाँ ठण्ड का अनुभव होता है।
Promotional Banner