Home
Class 11
PHYSICS
एक आदर्श स्प्रिंग से लटके द्रव्यमान m का...

एक आदर्श स्प्रिंग से लटके द्रव्यमान m का आवर्तकाल 2 सेकण्ड है। यदि इसके साथ 2 किग्रा द्रव्यमान और लटका दें तो आवर्तकाल में 1 सेकण्ड की वृद्धि हो जाती है। m का मान ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्प्रिंग से लटके m द्रव्यमान के पिण्ड का आवर्तकाल T =`2pi sqrt(m/k)` से, ` T prop sqrtm`
अतः `T_2/T_1 =sqrt((m_2)/(m_1))`
अथवा `((T_2)/(T_1))^2 = (m_2)/(m_1)`
यहाँ `m_1 = m, " " m_2 = m+2`
`T_1 = 2` सेकण्ड, `T_2 = 3` सेकण्ड
अत: `(m+2)/(m) = (3/2)^2 = 9/4 = 2.25`
अथवा `m+2 = 2.25` m
अथवा `1.25 m = 2`
अत: `m = 2/(1.25) = 1.6 किग्रा `
Promotional Banner