Home
Class 11
PHYSICS
किसी लिफ्ट में लटकाए गए एक सरल लोलक के द...

किसी लिफ्ट में लटकाए गए एक सरल लोलक के दोलन के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ता है जब लिफ्ट एक त्वरण a से ऊपर चढ़ रही है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्थिर लिफ्ट में लटके हुए सरल लोलक का आवर्तकाल
`T = 2pi sqrt(l/g)" "…(1)`
(i) जब लिफ्ट .a. त्वरण से ऊपर चढ़ती है तो प्रभावी त्वरण `g_1 = (g+a)` हो जाएगा।
अतः सरल लोलक का आवर्तकाल
`T_1 = 2pi sqrt(l/(g_1)) = 2pi sqrt((l)/(g+a))" "...(2)`
दोनों समीकरणों (1) व (2) की तुलना करने पर `T_1 lt T` , अत: आवर्तकाल घट जाएगा।
(ii) जब लिफ्ट `a `त्वरण से नीचे उतरती है तो प्रभावी त्वरण `g_2 = (g-a)` हो जाएगा।
अत: सरल लोलक का आवर्तकाल
`T_2 = 2pi sqrt(l/g_2) = 2pi sqrt(l/(g-a))" "...(3)`
समीकरण (1) व (3) की तुलना करने पर `T_2 gt T`, अत: आवर्तकाल बढ़ जाएगा।
Promotional Banner