Home
Class 11
PHYSICS
पृथ्वी पर रखी दो घड़ियों में एक लोलक द्व...

पृथ्वी पर रखी दो घड़ियों में एक लोलक द्वारा नियन्त्रित है और दूसरी स्प्रिंग द्वारा। यदि हम दोनों घड़ियों को चन्द्रमा पर ले जाएँ तब कारण सहित बताइए कि दोनों घड़ियाँ ठीक समय प्रदर्शित करेंगी अथवा नहीं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्प्रिंग के दोलन का आवर्तकाल, स्प्रिंग के बल-नियतांक तथा लटकाए गए पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर करता है। पिण्ड का द्रव्यमान चन्द्रमा पर भी वही रहेगा जो पृथ्वी पर है, अत: स्प्रिंग वाली घड़ी चन्द्रमा पर भी वही समय बताएगी जो पृथ्वी पर बताती है। परन्तु लोलक-घड़ी का आवर्तकाल g के वर्गमूल के व्युत्क्रमानुपाती होता है, अत: यह घड़ी चन्द्रमा पर जाकर सुस्त हो जाएगी क्योंकि वहाँ g का मान कम होने से दोलनकाल बढ़ जाएगा।
Promotional Banner