Home
Class 11
PHYSICS
समीकरण y=5 sin pi (4.0 t -0.02x) से व्य...

समीकरण `y=5 sin pi (4.0 t -0.02x)` से व्यक्त तरंग के विपरीत दिशा में चलने वाली परन्तु अन्य सभी बातों में समान तरंग का समीकरण लिखिए। उक्त दोनों तरंगों के संयोजन से उत्पन्न अप्रगामी तरंग का समीकरण लिखिए तथा दो निकटतम निस्पन्दों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। समीकरण में सभी दूरियाँ सेमी में व्यक्त हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आपतित तरंग का समीकरण
`y_(1) = 5 sinpi (4.0t -0.02x)`
इस तरंग के विपरीत दिशा में चलने वाली तरंग का समीकरण
`y_(2)=5 sin pi (4.0t +0.02x)`
दोनों तरंगों के अध्यारोपण से उत्पन्न अप्रगामी तरंग के लिए (अध्यारोपण के सिद्धान्त से),
`y=y_(1) +y_(2)`
`y=5 sin pi (4.0t -0.02x) + 5 sin pi (4.0t +0.02x)`
`=5[sin pi (4.0t -0.02 x) + sin pi (4.0t +0.02x)]`
परन्तु `sin C +sin D =2 sin ((C +D)/(2)) .cos ((C-D)/(2))`
अत: `y= 5 [2 sin 4.0 pi t.cos (-0.02) pi x]`
[परन्तु `cos(-theta)=cos theta`]
अथवा `y=10 cos 0.02 pi x.sin 4.0pi t`
यह अप्रगामी तरंग का समीकरण है।
इस समीकरण की तुलना अप्रगामी तरंग के समीकरण `y=2a "cos" (2pi x)/(lambda)."sin"(2pi t)/(T)` से करने पर,
`(2pi x)/(lambda)= 0.02 pi x`
अथवा `lambda = (2)/(0.02) =100` सेमी
दो निकटतम निस्पन्दों के बीच की दूरी `=(lambda)/(2) =(100)/(2)=50` सेमी।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. समीकरण y=5 sin pi (4.0 t -0.02x) से व्यक्त तरंग के विपरीत दिशा में चल...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्ये...

    Text Solution

    |

  3. एक रेखा के कार्तीय समीकरण 6x-2=3y+1=2z-2 है। रेखा के दिक्-अनुपात ज्ञात...

    Text Solution

    |

  4. बिंदु (3,-5) से जाने वाली तथा दोनों अक्षो से बराबर किन्तु विपरीत चिन्...

    Text Solution

    |

  5. किसी वर्ग के विपरीत शीर्षो के निर्देशांक (1,2) तथा (3,8) है , तो शीर्ष...

    Text Solution

    |

  6. किसी समबाहु त्रिभुज के आधार का समीकरण x+y=2 है तथा सामने के शीर्ष के ...

    Text Solution

    |

  7. उन सरल रेखाओ के समीकरण ज्ञात कीजिए जो : y=-5 तथा y=1 से समान दू...

    Text Solution

    |

  8. श्रोडिंजर तरंग समीकरण

    Text Solution

    |

  9. अप्रगामी तरंग |अप्रगामी तरंग का समीकरण #!#डोरियों मे अप्रगामी तरंग का ...

    Text Solution

    |