Home
Class 12
BIOLOGY
पारिस्थितिक तंत्र के घटकों की व्याख्या क...

पारिस्थितिक तंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक तंन्त्र के घटक
(Components of Ecosystem)
पारिस्थितिक तन्त्र के मुख्यतया दो घटक होते हैं- जैविक तथा अजैविक घटक
(1) जैविक घटक (Biotic Components)- पारिस्थितिक तन्त्र में तीन प्रकार के जैविक घटक होते हैं- उत्पादक (producers), उपभोक्ता (consumers) तथा अपघटक (decomposers)।
(अ) उत्पादक (Producers) - हरे पादप पारितन्त्र के स्वपोषी घटक होते हैं। ये सौर ऊर्जा तथा क्लोरोफिल की उपस्थिति में `CO_2` तथा जल से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बनिक भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते हैं। इसीलिए पादप उत्पादक (producer) भी कहलाते हैं। हरे पौधों में संचित खाद्य पदार्थ दूसरे जीवों का भोजन है।
(ब) उपभोक्ता (Consumers) - ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते अतः भोजन के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पौधों पर निर्भर रहते हैं। इन्हें उपभोक्ता (consumer) कहते हैं। उपभोक्ता तीन प्रकार के होते हैं
(i) प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता अथवा शांकाहारी (Herbivores)- ये उपभोक्ता अपना भोजन सीधे उत्पादकों (हरे पौधों) से प्राप्त करते हैं। इन्हें शाकाहारी कहते हैं, जैसे- गाय, बकरी, भैंस, चूहा, हिरन, खरगोश आदि।
(ii) द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता अथवा मांसाहारी (Carnivores)- द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता भोजन के लिए शाकाहारी जन्तुओं का भक्षण करते हैं, इन्हें मांसाहारी कहते हैं, जैसे- मेढक, साँप आदि।
(iii) तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता- तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता से भोजन प्राप्त करते हैं, जैसे- शेर, चीता, बाज आदि।
कुंछ जन्तु सर्वाहारी (omnivores) होते हैं। ये पौधों अथवा जन्तुओं से भोजन प्राप्त कर सकते हैं, जैसे- कुत्ता, बिल्ली, मनुष्य आदि।
(स) अपघटक (Decomposers) - ये जीव मृत कार्बनिक पदार्थों को उनके अकार्बनिक घटकों में तोड़ देते हैं। ये मुख्यतः उत्पादक व उपभोक्ता के मृत शरीर का अपघटन करते हैं। इन्हें मृतजीवी (saprotroph) भी कहते हैं। सामान्यतः ये जीवाणु व कवक होते हैं। इसके फलस्वरूप प्रकृति में खनिज पदार्थों का चक्रण होता रहता है।
(2) अजैविक घटक (Abiotic Components)- किसी भी पारितन्त्र के अजैविक घटक तीन भागों में विभाजित किए जा सकते हैं-
(अ) जलवायवीय घटक (Climatic Components) – ताप, प्रकाश, आर्द्रता, वायु आदि।
(ब) मृदीय कारक (Edaphic factors) - मृदा pH, मृदाजल, मृदा वायु
(स) अकार्बनिक पदार्थ (Inorganic Substances) - जल, खनिज, आयन आदि। ये विभिन्न चक्रों के माध्यम से जैव-जगत में प्रवेश करते हैं।
(द) कार्बनिक पदार्थ (Organic Substances) - अपरद, ह्यूमस आदि। ये अपघटित होकर पुनः सरल अवयवों में बदल जाते हैं।
कार्यात्मक दृष्टि से अजैविक घटक दो भागों में विभाजित किए जाते हैं-
(i) पदार्थ (Materials)- मृदा, वायुमण्डल के पदार्थ, जैसे- वायु, गैस, जल, `CO_2, O_2, N_2`, लवण, जैसे- Ca, S, P, कार्बनिक अम्ल आदि।
(ii) ऊर्जा (Energy) - विभिन्न प्रकार की ऊर्जा, जैसे- सौर ऊर्जा, तापीय ऊर्जा, गतिज ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न))|12 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न))|5 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-पारितन्त्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. पारिस्थितिक तंत्र के घटकों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. डिटॉल के मुख्य घटक हैं

    Text Solution

    |

  3. संख्या का पिरामिड होता है

    Text Solution

    |

  4. पारितन्त्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था -

    Text Solution

    |

  5. पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा है

    Text Solution

    |

  6. सायनोबैक्टीरिया हैं-

    Text Solution

    |

  7. परजीवी पादप की उदाहरण है -

    Text Solution

    |

  8. पारजीवी पादप कौन होते हैं?

    Text Solution

    |

  9. एक तालाब में अनुक्रमण के सही क्रम का चयन करें।

    Text Solution

    |

  10. लवणीय क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव कहलाते हैं

    Text Solution

    |

  11. यदि जैवमण्डल से कार्बन डाइआक्साइड हटा दी जाए, तो सर्वप्रथम प्रभावित हो...

    Text Solution

    |

  12. पोखर पारिस्थितिक तन्त्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है-

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिकी सिद्धान्त को प्रतिपादित करने वाले वैज्ञानिक का नाम है -

    Text Solution

    |

  14. मृदा में पायी जाने वाली नाइट्रेट को नाइट्रोजन में परिवर्तित किया जाता ...

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित में से किसके लेग्यूम वर्ग के पौधों की जड़ ग्रन्थिकाओं से सह...

    Text Solution

    |

  16. पारितन्त्र में ऊर्जा प्रवाह होता है-

    Text Solution

    |

  17. पारिस्थितिक तन्त्र से सम्बन्धित भारतीय वैज्ञानिक है-

    Text Solution

    |

  18. खाद्य श्रृंखला की आधारभूत इकाई है -

    Text Solution

    |

  19. रेडुला पाया जाता है

    Text Solution

    |