Home
Class 12
BIOLOGY
अपघटन की परिभाषा दीजिए तथा अपघटन की प्रक...

अपघटन की परिभाषा दीजिए तथा अपघटन की प्रक्रिया एवं उसके उत्पादों की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपघटन (Decomposition) - अपघटकों (decomposers) जैसे जीवाणु, कवक आदि द्वारा जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, जल एवं पोषक तत्त्वों में विघटित करने की प्रक्रिया को अपघटन (decomposition) कहते हैं।
पादपों के मृत अवशेष जैसे पत्तियाँ, छाल, फूल आदि तथा जन्तुओं के मृत अवशेष, मलमूत्र आदि को अपरद (डेट्रीटस-detritus) कहते हैं। अपघटन की प्रक्रिया के महत्त्वपूर्ण चरण खण्डन, निक्षालन, अपचयन, ह्यूमस निर्माण तथा पोषक तत्त्वों का मुक्त होना है। केंचुए, घोंघे, कोपेपोड आदि को अपरदहारी (detritivores) कहते हैं। ये अपरद को छोटे-छोटे कणों में खण्डित करते हैं। इस प्रक्रिया को खण्डन (fragmentation) कहते हैं। इस क्रिया में अपरद का सतही क्षेत्र बढ़ जाता है जिससे इस पर सूक्ष्मजीवी क्रिया आसान हो जाती है।
निक्षालन (leaching) प्रक्रिया में जल में घुलनशील अकार्बनिक पोषक मृदा के निचले स्तरों में प्रवेश कर जाते हैं। शेष पदार्थ का अपचय (catabolism) जीवाणु तथा कवक द्वारा होता है। इस प्रक्रिया में जीवाणु, कवक के एन्जाइम अपरद के जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं।
ह्यूमस निर्माण (humification) के फलस्वरूप गहरे भूरे-काले रंग का अक्रिस्टलीय (amorphous) पदार्थ ह्यूमस (humus) बनता है। इसका अपघटन धीमा होता है यह पोषकों के भण्डार के रूप में कार्य करता है।
खनिजीकरण (mineralization) के फलस्वरूप ह्यूमस (humus) से पोषक तत्त्व जैसे `NH^(+), Mg^("++"), Ca^(+), K^(+)` आदि मुक्त हो जाते हैं। गर्म तथा आर्द्र वातावरण में अपघटन प्रक्रिया तीव्र होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न))|12 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न))|5 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-पारितन्त्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. अपघटन की परिभाषा दीजिए तथा अपघटन की प्रक्रिया एवं उसके उत्पादों की व्य...

    Text Solution

    |

  2. डिटॉल के मुख्य घटक हैं

    Text Solution

    |

  3. संख्या का पिरामिड होता है

    Text Solution

    |

  4. पारितन्त्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था -

    Text Solution

    |

  5. पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा है

    Text Solution

    |

  6. सायनोबैक्टीरिया हैं-

    Text Solution

    |

  7. परजीवी पादप की उदाहरण है -

    Text Solution

    |

  8. पारजीवी पादप कौन होते हैं?

    Text Solution

    |

  9. एक तालाब में अनुक्रमण के सही क्रम का चयन करें।

    Text Solution

    |

  10. लवणीय क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव कहलाते हैं

    Text Solution

    |

  11. यदि जैवमण्डल से कार्बन डाइआक्साइड हटा दी जाए, तो सर्वप्रथम प्रभावित हो...

    Text Solution

    |

  12. पोखर पारिस्थितिक तन्त्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है-

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिकी सिद्धान्त को प्रतिपादित करने वाले वैज्ञानिक का नाम है -

    Text Solution

    |

  14. मृदा में पायी जाने वाली नाइट्रेट को नाइट्रोजन में परिवर्तित किया जाता ...

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित में से किसके लेग्यूम वर्ग के पौधों की जड़ ग्रन्थिकाओं से सह...

    Text Solution

    |

  16. पारितन्त्र में ऊर्जा प्रवाह होता है-

    Text Solution

    |

  17. पारिस्थितिक तन्त्र से सम्बन्धित भारतीय वैज्ञानिक है-

    Text Solution

    |

  18. खाद्य श्रृंखला की आधारभूत इकाई है -

    Text Solution

    |

  19. रेडुला पाया जाता है

    Text Solution

    |