Home
Class 12
BIOLOGY
पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा लिखिए। इसक...

पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा लिखिए। इसके विभिन्न घटकों के नाम बताइए। प्रकाश तथा जल घटकों के पौधों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक तन्त्र (Ecological System of Ecosystem)- किसी स्थल या क्षेत्र के जैवीय समुदाय तथा अजैवीय कारकों के पारस्परिक सम्बन्धों को पारितन्त्र कहते हैं। पारितन्त्र में पदार्थ तथा ऊर्जा का प्रवाह सुनियोजित मार्गों से होता रहता है।
पारिस्थितिक तन्त्र के घटक (Components of Ecosystem)- इसके दो मुख्य घटक होते हैं- जैविक घटक तथा अजैविक घटक
(i) जैविक घटक (Biotic components)- इसके अन्तर्गत उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक आते हैं। ये सभी मिलकर बायोमास (biomass) बनाते हैं।
(ii) अजैविक घटक (Abiotic components)- इसके अन्तर्गत जलवायवीय कारक (ताप, जल, प्रकाश, ऊर्जा आदि), अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थ आते हैं।
1. प्रकाश का पौधों पर प्रभाव (Effect of light on plants) - सूर्य के दृश्य प्रकाश (390-790nm ) में सात रंग होते हैं। दृश्य प्रकाश का नीला तथा लाल रंग प्रकाश संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पराबैंगनी किरणें पौधे पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं। अवरक्त विकिरण (infrared radiation) प्रकाश के तापन प्रभाव को बढ़ाते हैं। प्रकाश पर्णहरित निर्माण के लिए आवश्यक है। बीजों के अंकुरण, रन्ध्रों के खुलने एवं बन्द होने, ऊतक विभेदन, वृद्धि, विकर निर्माण, पादप हॉर्मोन्स, पादप गति आदि में प्रकाश महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुष्पन पर प्रकाश अवधि के प्रभाव को दीप्तिकालिता (photo periodism) कहते हैं। प्रकाश तीव्रता के आधार पर पौधे प्रकाशप्रिय (photophilous) तथा छायाप्रिय (sciophilous) होते हैं। प्रकाश पौधों में प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन, पर्णहरिम संश्लेषण, पादप वृद्धि, पादप गतियाँ, बीजों के अंकुरण आदि को प्रभावित करता है।
2. जल का पौधों पर प्रभाव (Effect of water on plants) - जल जीवद्रव्य का प्रमुख घटक है। वर्षा, आर्द्रता आदि पौधों की जैविक क्रियाओं पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालती है। पृथ्वी की सतह तथा वातावरण के बीच दो क्रमिक घटनाएँ अवक्षेपण तथा वाष्पोत्सर्जन होती हैं। इसके फलस्वरूप जल-चक्र नियमित चलता रहता है। भूमि में उपस्थित खनिज लवण जल में घुलकर मृदा घोल (soil solution) बनाते हैं। मृदा घोल से पोषक तत्त्वों का अवशोषण सुगमता से हो जाता है। जल विभिन्न जैविक क्रियाओं का माध्यम है। जल सार्वत्रिक घोलक है। जल की उपस्थिति के आधार पर पौधे जलोद्भिद, मरुद्भिद, लवणोद्भिद, उपरिरोही आदि समूहों में वर्गीकृत किए जाते हैं। कुछ पौधे जैसे क्रिप्टोगैम्स (Cryptogams), आर्किड्स (Orchids), मॉस (Mosses), लाइकेन (Lichens) आदि वायुमण्डल की आर्द्रता का उपयोग करने में समर्थ होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न(TYPE-I))|24 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न(TYPE-II))|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|3 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-पारितन्त्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. ऋतुस्राव चक्र से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  2. पारिस्थितिक तन्त्र के अजैविक घटकों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  3. प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र का रेखाचित्र बनाकर संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र का वर्णन कीजिए तथा पौधों में इसका महत्त्व ब...

    Text Solution

    |

  5. पादप अनुक्रमण (यथाक्रम) क्या है? तालाब में अनुक्रमण की प्रक्रिया लिखिए...

    Text Solution

    |

  6. जीवीय या पादप अनुक्रमण क्या है ? मरुक्रमक अनुक्रम का संक्षिप्त वर्णन क...

    Text Solution

    |

  7. पारिस्थितिक अनुक्रमण किसे कहते हैं? इसकी विभिन्न क्रमिक अवस्थाओं (पदों...

    Text Solution

    |

  8. पारिस्थितिक अनुक्रमण पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. घास के मैदान के पारितन्त्र का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  10. पाचन से आप क्या समझते हैं ? जठर रस में पाये जाने वाले विकरों के नाम तथ...

    Text Solution

    |

  11. पारिस्थितिक तन्त्र के अजैविक घटकों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  12. लवक से आप क्या समझते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं?

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? ऊर्जा का पिरामिड सदैव सीधा क्यों रहता है?...

    Text Solution

    |

  14. पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? विभिन्न प्रकार के पिरामिड का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? एक तालाब के पारिस्थितिक तन्त्र के जीवभार ...

    Text Solution

    |

  16. पारिस्थितिक पिरामिड किसे कहते हैं? एक पेड़ के पारिस्थितिक तंत्र की जीव ...

    Text Solution

    |

  17. जीव संख्या के पिरामिड से आप क्या समझते हैं? घास के मैदान के पारिस्थिति...

    Text Solution

    |

  18. ऊर्जा एवं सामर्थ्य में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  19. पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा लिखिए। इसके विभिन्न घटकों के नाम बताइए। ...

    Text Solution

    |