Home
Class 12
BIOLOGY
पारितन्त्र में मनुष्य की भूमिका की विवेच...

पारितन्त्र में मनुष्य की भूमिका की विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारितन्त्र में मानव
(Man in Ecosystem)
मनुष्य पारितन्त्र का एक सबसे विकसित प्राणी है। अन्य प्राणी वातावरण के अनुकूल रहने का प्रयत्न करते रहते हैं, इसके विपरीत मानव वातावरण को अपने अनुकूल बनाए रखने की चेष्टा करता है। मनुष्य सर्वाहारी होने के कारण किसी भी खाद्य-स्तर से भोजन प्राप्त कर सकता है। मनुष्य ने जबसे कृषि तकनीक विकसित की है, वह वातावरण को अपने हिसाब से .कृत्रिम पारितन्त्र. विकसित कर प्रभावित करने में लगा है। सभ्यता के साथ औद्योगिक, सामाजिक, वैज्ञानिक उन्नति के कारण मनुष्य ने प्रकृति पर अपना नियन्त्रण स्थापित करने का अभियान छेड़ा हुआ है। मनुष्य निम्नलिखित प्रकार से वातावरण को प्रभावित कर रहा है -
(i) कृषि योग्य, आवासीय और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु मनुष्य जंगलों को नष्ट करने में लगा है। इससे वन पारितन्त्र प्रभावित हो रहा है।
(ii) जंगलों के नष्ट हो जाने से वन्य प्राणियों के अवास स्थल नष्ट हो रहे हैं। प्राणियों की संख्या कम होने लगी है। अनेक वन्य प्रजातियाँ विलुप्त होने की प्रक्रिया में सम्मिति हो गई हैं।
(iii) मनुष्य कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खीपालन, रेशमकीटपालन आदि करके अपने जीवन को सुगम बनाने में लगा है।
(iv) प्राकृतिक ईंधन (लकड़ी), जीवाश्म ईंधन (पत्थर का कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ) से ऊर्जा प्राप्त करके वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। प्रदूषण के कारण पारितन्त्र प्रभावित हो रहा है।
(v) मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से दोहन कर रहा है। इससे वन्य क्षेत्र या उपजाऊ क्षेत्र रेगिस्तान में बदलने लगे हैं। अपरदन, बाढ़, भू-स्खलन आदि की घटना बढ़ रही हैं। खरपतवारनाशी, कीटनाशक, कवकनाशक आदि के कारण पारितन्त्र असन्तुलित हो रहा है।
(vi) बढ़ती हुई जनसंख्या के भोजन आपूर्ति के लिए प्रचुर मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे मृदा की संरचना प्रभावित हो रही है।
मनुष्य को अगर अपने पारितन्त्र को स्वस्थ एवं सन्तुलित बनाए रखना है तो उसे भूमि, पादप, प्राणी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विषय पर गम्भीरता से विचार करना होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न(TYPE-I))|24 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-पारितन्त्र-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न(TYPE-II))
  1. धमनी तथा शिरा में अन्तर लिखिए |

    Text Solution

    |

  2. खाद्य श्रृंखला पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. एक तालाबीय पारिस्थितिक तंत्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. खाद्य जाल पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. किसी पारिस्थितिक तंत्र के घटक लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. किसी पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों का वर्णन करिये।

    Text Solution

    |

  7. पारिस्थितिक तन्त्र के अजैविक घटकों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  8. फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. तुलसी में मिलने वाला विशिष्ट पुष्पक्रम कौन-सा हैं ?

    Text Solution

    |

  10. पारिस्थितिक विविधता पर एक टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. पारितन्त्र में मनुष्य की भूमिका की विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. आमाशय का संक्षिप्त वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  13. खाद्य जाल को एक स्थलीय पारितन्त्र के उदाहरण से स्पष्ट कीजिए । पारितंत्...

    Text Solution

    |

  14. कार्बन चक्र का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  15. क्रैब्स चक्र का आरेखीय चित्र बनाइए ।

    Text Solution

    |