Home
Class 12
BIOLOGY
वैश्विक उष्णता में वृद्धि के कारणों और प...

वैश्विक उष्णता में वृद्धि के कारणों और प्रभावों की चर्चा कीजिए। वैश्विक उष्णता वृद्धि को नियन्त्रित करने वाले उपाय क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैश्विक उष्णता (Global warming)- ग्रीन हाउस प्रभाव एक विश्वव्यापी पर्यावरण संमस्या है। वातावरण में `CO_2` की अधिक सान्द्रता पृथ्वी से परावर्तित ऊष्मा को वायुमण्डल में जाने से रोकती है, इसी कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होने लगती है, इसे वैश्विक उष्णता (global warming) कहते हैं।
वैश्विक उष्णता में वृद्धि के कारण (Causes for increase in Global warming) – (i) ग्रीन हाउस गैसों जैसे `CO_(2), CH_(4), N_(2)O` तथा CFs के स्तर में वृद्धि होना, जिस कारण पृथ्वी की सतह का ताप लगातार बढ़ रहा है। यह ग्लोबल वार्मिंग का प्रत्यक्ष कारण है।
(ii) कुछ परोक्ष कारण हैं-मानव जनसंख्या में वृद्धि, जीवाश्म ईंधनों का अधिक प्रयोग, वनों का कटना तथा भूमि के प्रयोग में परिवर्तन। इस कारण ग्रीन हाउस गैसों के स्तर में वृद्धि होना।
•वनोन्मूलन से `CO_(2)` का स्थिरीकरण कम हो जाता है साथ ही वनों में संचित कार्बन भी मुक्त हो जाता है।
वैश्विक उष्णता के प्रभाव ( Effects of Global Warming)
(i) तापमान में अत्यधिक वृद्धि के परिणामस्वरूप पर्यावरण (मौसम) में हानिकारक परिवर्तन आएगा, जिसके परिणामस्वरूप कहीं सूखा पड़ेगा, गर्म हवाएँ चलेंगी, कहीं भीषण तूफान और कहीं भयानक बाढ़ आएंगी, जैसे- एल निनो (El Nino) प्रभाव।
(ii) विचित्र जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप ध्रुवीय हिम चोटियों और अन्य जगहों जैसे—हिमालय की हिमचोटियों का पिघलना बढ़ जाएगा। कई वर्षों के बाद इससे समुद्र तल का स्तर (10 इंच से 5 फुट तक) बढ़ जाएगा, जो अनेक समुद्र तटीय क्षेत्रों को जलमग्न कर देगा।
(iii) ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से प्रकाश संश्लेषण की दर में वृद्धि हो जाती है जिससे रन्ध्रों की परिवहन क्षमता में कमी आती है। फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
(iv) रोगवाहकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है तथा खरपतवार में वृद्धि हो सकती है। इससे कुल उत्पादन कम हो जाता है।
(v) रोग-चक्र, जल-चक्र प्रजाति वितरण पर भी प्रभाव पड़ेगा।
वैश्विक उष्णता को नियन्त्रित करने के उपाय (Control Measures for Global Warming)
(i) वनों का कटान रोककर तथा अधिक संख्या में वृक्षारोपण करके वैश्विक उष्णता के प्रभाव को नियन्त्रित किया जा सकता है।
(ii) जीवाश्म ईंधन के प्रयोग को कम करके, वैश्विक उष्णता के प्रभाव को नियन्त्रित किया जा सकता है।
(iii) वायुमण्डल में ग्रीन हाउस गैसों के स्तर को कम करके वैश्विक उष्णता के प्रभाव को नियन्त्रित किया जा सकता है। इनके उत्सर्जन को कम करने हेतु वैश्विक स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश व प्रयास करने होंगे।
(iv) वैश्विक उष्णता को नियन्त्रित करने के लिए मानव जनसंख्या को नियन्त्रित करना भी आवश्यक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न) |15 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|8 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. वैश्विक उष्णता में वृद्धि के कारणों और प्रभावों की चर्चा कीजिए। वैश्वि...

    Text Solution

    |

  2. ग्रीन हाउस गैस है

    Text Solution

    |

  3. अम्ल वर्षा का कारण है ...... सान्द्रता में वृद्धि |

    Text Solution

    |

  4. जेट जहाज से निकलने वाला मुख्य वायु प्रदूषक है

    Text Solution

    |

  5. U^(238) से मुक्त होती है

    Text Solution

    |

  6. ओजोन पर्व के क्षय का कारण है

    Text Solution

    |

  7. विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत्र होता है

    Text Solution

    |

  8. भोपाल गैस त्रासदी किस विषाक्त गैस के कारण हुई थी

    Text Solution

    |

  9. जल प्रदूषण का कारण है

    Text Solution

    |

  10. बायोमैग्नीफिकेशन का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  11. लाइकेन सामान्यतः शहरों में नहीं उगते

    Text Solution

    |

  12. वायु प्रदूषण क्या है?

    Text Solution

    |

  13. पर्यावरण दिवस मनाया जाता है

    Text Solution

    |

  14. ग्रीन हाउस गैस है

    Text Solution

    |

  15. कोशिका के आनुवांशिक गुणों के नियंत्रण के लिए उत्तरदायी है-

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित में से कौन वायु प्रदूषण गैसें हैं एवं अम्ल वर्षा बनाती हैं

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक प्रदूषक है

    Text Solution

    |

  18. यदि किसी जल काय (water body) में लगातार प्रदूषक पदार्थ गिरेंगे तो उसका...

    Text Solution

    |

  19. यदि वातावरण में CO(2) की सान्द्रता लगातार बढ़ती है तो इसका वातावरण मे...

    Text Solution

    |

  20. ताजमहल पर किसके प्रभाव से खतरा बना हुआ है

    Text Solution

    |