Home
Class 12
BIOLOGY
जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रद...

जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए। जल प्रदूषण के नियन्त्रण के उपायों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल में अनेक प्रकार के खनिज, कार्बनिक, अकार्बनिक पदार्थ, गैसें तथा अन्य हानिकारक पदार्थ घुले रहते हैं जिनसे जल प्रदूषण होता है। जल प्रदूषण से हैजा, टाइफॉइड, आंत्रशोथ, संग्रहणी आदि रोग हो जाते हैं। घरेलू तथा औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थों के कारण नदियों, तालाबों आदि का जल प्रदूषित हो जाता है। समुद्र में तेल के जहाजों की दुर्घटना आदि से जो तेल बिखरता है, उससे समुद्री जीवों पर कुप्रभाव पड़ता है।
जल प्रदूषण के मुख्य स्रोत एवं उनका प्रभाव (Major Sources of Water Pollution and its Effects)
1. औद्योगिक अपशिष्ट (Industrial wastes) - कारखानों से निष्कासित सीसा, पारा आदि के कार्बनिक तथा अकार्बनिक व्यर्थ पदार्थ जल को प्रदूषित करते हैं। स्वास्थ्य पर प्रभाव (Effects on health) — ये प्रदूषक खाद्य श्रृंखला से जीव-जन्तुओं एवं मानव में पहुँचकर उनकी जीवन क्रियाओं को प्रभावित करते हैं। मुख्य रूप से इनसे नेत्र तथा तन्त्रिका तन्त्र की व्याधियाँ उत्पन्न होती हैं।
2. कृषि आदि में प्रयुक्त होने वाले रासायनिक कीटनाशक पदार्थ (Chemical insecticide used in Agriculture)—इनका प्रभाव जलीय पादपों पर होता है जिससे उनकी प्रकाश संश्लेषण की क्षमता प्रभावित होती है, जिसके फलस्वरूप जल में `O_(2)` की कमी होने से जलीय जीवन पर कुप्रभाव पड़ता है।
3. पेट्रोलियम उत्पाद (Petroleum products) - भूमि पर गिरने वाले पेट्रोलियम पदार्थ वाष्पीकृत होकर वायुमण्डल में पहुँचते हैं, जैसे—एथिलीन, पेट्रोल, डीजल आदि। ये पदार्थ चायुमण्डल से द्रवित होकर जल में आ जाते हैं।
प्रभाव (Effects) तेल जल की सतह पर फैलकर जलीय जीवन को प्रभावित करता है। `O_(2)` की कमी से मछलियाँ व अन्य जलीय जीव-जन्तु आदि मर जाते हैं। हाइड्रोकार्बन जीवों में एकत्रित होकर अनेक प्रकार की व्याधियाँ उत्पन्न करते हैं।
4. वाहितमल पदार्थ (Sewage) - इनसे पीलिया, टाइफॉइड, हैजा, मलेरिया, आंत्रशोथ, संग्रहणी आदि रोग होने की से सम्भावना बनी रहती है।
5. रेडियोधर्मी प्रदूषक (Radioactive pollutant) - कार्बन- 14 स्ट्रॉन्शियम-90 सीजियम - 137, आयोडीन- 131 जैसे रेडियोधर्मी प्रदूषकों द्वारा प्रदूषित जल से कैन्सर तथा आनुवंशिक रोग हो जाते हैं।
कभी-कभी जल प्रदूषण से उत्पन्न रोग महामारी का रूप धारण कर लेते हैं जिससे असमय ही असंख्य मौतें हो सकती हैं।
जल प्रदूषण की रोकथाम (Control of Water Pollution) जल प्रदूषण को नियन्त्रित करने व रोकथाम के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं
(1) कूड़े-करकट, सड़े-गले पदार्थों का उचित प्रकार निस्तारण करना चाहिए।
(2) सीवर के प्रदूषित जल को शहर से बाहर उपचारित करने के पश्चातू ही उपयोग करना चाहिए।
(3) औद्योगिक कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का उचित प्रकार से निस्तारण करना चाहिए। प्रदूषण को कम करने हेतु उच्च तकनीक का सहारा लेना चाहिए।
(4) प्रदूषकों के नदियों या समुद्र में निस्तारण पर रोक लगनी चाहिए।
(5) झीलों आदि के जल को शुद्ध करने हेतु उचित उपाय करने चाहिए ।
(6) मृत जीव, राख आदि का निस्तारण नदी आदि में नहीं करना चाहिए।
(7) प्रदूषण कम करने हेतु आधुनिक तकनीक का प्रयोग करना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )|17 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? यह कितने प्रकार का होता है ? गंगा नदी...

    Text Solution

    |

  2. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? नदियों के प्रदूषण के कारणों तथा उनके ...

    Text Solution

    |

  3. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ...

    Text Solution

    |

  4. जल प्रदूषण के नियन्त्रण का उपाय है

    Text Solution

    |

  5. महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है?

    Text Solution

    |

  7. जल प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताइए |

    Text Solution

    |

  8. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  9. वायु प्रदूषण से आप क्या समझते है ? विभिन्न प्रकार के वायु प्रदूषको के ...

    Text Solution

    |

  10. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  11. वायु प्रदूषण क्या है? कुछ वायु प्रदूषकों के नाम बताओ।

    Text Solution

    |

  12. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  13. प्रदूषण से आप क्या समझते है । प्रदूषण कितने प्रकार के होते है ? ध्वनि ...

    Text Solution

    |

  14. वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है? प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रदूषकों में ...

    Text Solution

    |

  15. वायु प्रदूषण से आप क्या अभिप्राय है ? प्राथमिक तथा दूतीयक प्रदूषकों मे...

    Text Solution

    |

  16. ओजोन अपक्षय किसे कहते हैं। इसके कारणों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. विद्युत अवक्षेपित्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. पदार्थ का भौतिक अवस्था के आधार पर वर्गीकरण कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके कारणों तथा इसका नियन्त्रण करने के उ...

    Text Solution

    |