Home
Class 12
BIOLOGY
महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदू...

महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रेडियोधर्मी प्रदूषण (Radioactive Pollution )
रेडियोधर्मी पदार्थों से पर्यावरण में विभिन्न प्रकार के कण और किरणें उत्पन्न होती हैं। परमाणु विस्फोटों, ऊर्जा उत्पादन केन्द्रों तथा आण्विक परीक्षणों से पर्यावरण में रेडियोधर्मिता बढ़ने का खतरा रहता है। इनसे मुख्य रूप से जल, वायु तथा मृदा का प्रदूषण होता है जिससे जीवधारियों में आनुवंशिक व क्रियात्मक रोग उत्पन्न हो सकते हैं, जो जीवों की मृत्यु का कारण बनते हैं। नाभिकीय विस्फोट (nuclear explosion) में इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन कणों के साथ `alpha, beta,gamma` किरणें निकलती हैं। इनके द्वारा उत्परिवर्तन (mutation) होते हैं, जो आनुवंशिक होते हैं। परमाणु विस्फोट से अत्यधिक ताप तथा ऊष्मा उत्पन्न होती है, जो आस-पास के पर्यावरण को जीवन के लिए प्रतिकूल बनाती है। नाभिकीय विस्फोट से मुक्त रेडियोधर्मी पदार्थ संघनित (condense) होकर बूँदों का रूप ले लेते हैं तथा छोटे-छोटे धूल के कणों की तरह वायु के साथ-साथ दूर तक फैल जाते हैं। कुछ समय बाद यह रेडियोधर्मी धूल पृथ्वी पर बैठने लगती है जिसका प्रभाव पौधों पर भी पड़ता है। जब रेडियोधर्मी. पदार्थों के कण भूमि पर वापस बादलों की तरह बरसते हैं, तब इसको रेडियोधर्मी फाल आउट (radioactive fall out) कहते हैं। इससे वायु, जल तथा मृदा के प्रदूषण की प्रबल सम्भावना रहती है। इससे कैन्सर तथा अन्य आनुवंशिक रोग उत्पन्न होते हैं। शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है। तन्त्रिका तन्त्र के विकार उत्पन्न होते हैं।
कीटाणुनाशक तथा अपतृणनाशक पदार्थ (Insecticides and Weedicides) आजकल फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कीटाणुनाशक तथा अपतृणनाशक रसायनों का उपयोग किया .जाता है, जैसे— D.D.T., मेथॉक्सीक्लोर, गन्धक चूर्ण, क्लोरीन, सल्फर डाइऑक्साइड आदि। ये रासायनिक पदार्थ कीट, कवक, खरपतवार आदि को नष्ट करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। ये पदार्थ जल, वायु तथा मृदा को प्रदूषित करते हैं। खाद्य श्रृंखला के माध्यम से ये मनुष्य में पहुँचकर अनेक रोग उत्पन्न करते हैं। ये भूमि की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। विभिन्न कीटनाशक, पीड़कनाशक रसायनों के कारण मृदा के सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, कार्बनिक पदार्थों का अपघटन रुक जाता है। मृदा की उर्वरता प्रभावित होती है। विभिन्न कीटाणुनाशक तथा अपतृणनाशक पदार्थ खाद्य शृंखला के माध्यम से मनुष्य तथा अन्य प्राणियों में पहुँचकर उन्हें हानि पहुँचाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )|17 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? यह कितने प्रकार का होता है ? गंगा नदी...

    Text Solution

    |

  2. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? नदियों के प्रदूषण के कारणों तथा उनके ...

    Text Solution

    |

  3. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ...

    Text Solution

    |

  4. जल प्रदूषण के नियन्त्रण का उपाय है

    Text Solution

    |

  5. महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है?

    Text Solution

    |

  7. जल प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताइए |

    Text Solution

    |

  8. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  9. वायु प्रदूषण से आप क्या समझते है ? विभिन्न प्रकार के वायु प्रदूषको के ...

    Text Solution

    |

  10. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  11. वायु प्रदूषण क्या है? कुछ वायु प्रदूषकों के नाम बताओ।

    Text Solution

    |

  12. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  13. प्रदूषण से आप क्या समझते है । प्रदूषण कितने प्रकार के होते है ? ध्वनि ...

    Text Solution

    |

  14. वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है? प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रदूषकों में ...

    Text Solution

    |

  15. वायु प्रदूषण से आप क्या अभिप्राय है ? प्राथमिक तथा दूतीयक प्रदूषकों मे...

    Text Solution

    |

  16. ओजोन अपक्षय किसे कहते हैं। इसके कारणों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. विद्युत अवक्षेपित्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. पदार्थ का भौतिक अवस्था के आधार पर वर्गीकरण कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके कारणों तथा इसका नियन्त्रण करने के उ...

    Text Solution

    |