Home
Class 12
BIOLOGY
वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |...

वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायु प्रदूषण (Air Pollution)
वायु में ऑक्सीजन को छोड़कर किसी भी गैस की सान्द्रता सन्तुलित अनुपात से अधिक होने पर वायु श्वसन के लिए अनुपयोगी हो जाती है। प्रकाश संश्लेषण में हरे पादप `CO_(2)` ग्रहण करके ऑक्सीजन मुक्त करते हैं। सभी जीव श्वसन में `O_(2)` लेते हैं एवं `CO_(2)` निकालते हैं। अतः दोनों गैसों का वायु में सन्तुलन बना रहता है। मानव अपनी सुख-सुविधाओं के लिए वायुमण्डल को असन्तुलित करता है। औद्योगिक क्रान्ति के कारण पर्यावरण का सन्तुलन बिगड़ा है। औद्योगिक कारखानों से निकलने वाली गैस `SO_(2), Cl_(2), O_(3), CO_(2)` तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइडों के कारण वायु प्रदूषण होता है। वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण स्वचालित वाहनों से निकलने वाला धुआँ है जिसमें कार्बन कण, अदग्ध हाइड्रोकार्बन तथा अन्य विषाक्त गैसें होती हैं।
वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोत (Main Sources of Air pollution ) - (1) दहन के कारण `CO_2` की मात्रा में वृद्धि, (2) औद्योगिक अपशिष्ट, (3) रेडियोधर्मी विकिरण, (4) स्वचालित निर्वातक (automobile exhaust), (5) सामाजिक क्रियाकलाप (social activity) आदि।

कोयले को जलाने से `CO_(2), CO,` राख आदि बनती हैं। कोयले से सल्फर के कारण `SO_(2)` तथा `SO_(3)` बनती हैं, जो जल से क्रिया करके सल्फ्यूरिक तथा सल्फ्यूरस अम्ल बनाती है। जब ये अम्ल जलवाष्प के साथ संघनित होकर पृथ्वी पर बरसते हैं तो इसे अम्ल वर्षा (acid rain) कहते हैं।
ग्रीन हाउस प्रभाव (Green house effect) जब वायुमण्डल में `CO_2` की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है, तब यह प्रदूषक का रूप धारण कर लेती है तथा यह वायुमण्डल में एक आवरण बना लेती है, जो पृथ्वी से वापस लौटने वाली ऊष्मा को वायुमण्डल में जाने से रोकता है। इसके फलस्वरूप पृथ्वी का ताप बढ़ने लगता है। इसको ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं। [विस्तृत विवरण के लिए लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (टाइप II) संख्या 6 देखिए । नाइट्रोजन के ऑक्साइड की उपस्थिति से पादपों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पत्तियाँ रंगहीन हो जाती हैं।
वायु प्रदूषण की रोकथाम (Control of Air Pollution )
(1) आवासीय स्थलं सड़क से दूर होने चाहिए तथा आवास में प्रकाश व शुद्ध वायु के आवागमन की व्यवस्था होनी चाहिए।
(2) भट्ठे आदि शहर की आबादी से सुरक्षित दूरी पर होने चाहिए तथा चिमनी की ऊँचाई मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
(3) पशु आदि को रखने की व्यवस्था मानव आवास से सुरक्षित दूरी पर होनी चाहिए तथा इनके मल-मूत्र आदि के निस्तारण . की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
(4) भवनों के आस-पास हरे वृक्ष लगाने चाहिए जिससे वायुमण्डल में `O_(2)` का उचित सन्तुलन बना रह सके। (5) औद्योगिक संस्थान शहरी आबादी से सुरक्षित दूरी पर होने चाहिए तथा उनमें सभी प्रकार के प्रदूषण को निम्न स्तर तक लाने के लिए सभी आवश्यक उपकरण व विधियों का उपयोग होना चाहिए। `100mu` अथवा उससे अधिक आमाप के कणिकीय पदार्थों को पृथक् करने के लिए निःसादन वेश्म (settling chamber) का प्रयोग किया जाता है। 1 से `100mu` आमाप के कणों को चक्रवात धूल संचयित्र (cyclone dust collector) द्वारा पृथक् किया जाता है। अनेक उद्योगों तथा तापीय विद्युत संयन्त्रों में वैद्युत अवक्षेपित्रों (electrostatic precipitators) का उपयोग किया जाता है। यह निर्वात गैसों ( exhaust gases) से कणिकीय पदार्थों को पृथक् करने की एक प्रभावी तकनीक है।
(6) वनों के काटने पर प्रतिबन्ध होना चाहिए और सामाजिक स्तर पर प्रदूषण की जानकारी स्थानीय निवासियों को होनी चाहिए तथा प्रदूषण के नियन्त्रण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
(7) स्वचालित वाहनों की निर्वात गैसों में प्रदूषकों की मात्रा को कम करने के लिए उत्प्रेरक परिवर्तक (catalytic converters) का उपयोग किया जाता है। ये अदग्ध हाइड्रोकार्बन्स को `CO_(2)` व पानी में तथा CO व नाइट्रिक अम्ल को क्रमशः `CO_(2)` व `N_(2)` गैसों में बदल देते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )|17 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? यह कितने प्रकार का होता है ? गंगा नदी...

    Text Solution

    |

  2. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? नदियों के प्रदूषण के कारणों तथा उनके ...

    Text Solution

    |

  3. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ...

    Text Solution

    |

  4. जल प्रदूषण के नियन्त्रण का उपाय है

    Text Solution

    |

  5. महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है?

    Text Solution

    |

  7. जल प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताइए |

    Text Solution

    |

  8. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  9. वायु प्रदूषण से आप क्या समझते है ? विभिन्न प्रकार के वायु प्रदूषको के ...

    Text Solution

    |

  10. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  11. वायु प्रदूषण क्या है? कुछ वायु प्रदूषकों के नाम बताओ।

    Text Solution

    |

  12. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  13. प्रदूषण से आप क्या समझते है । प्रदूषण कितने प्रकार के होते है ? ध्वनि ...

    Text Solution

    |

  14. वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है? प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रदूषकों में ...

    Text Solution

    |

  15. वायु प्रदूषण से आप क्या अभिप्राय है ? प्राथमिक तथा दूतीयक प्रदूषकों मे...

    Text Solution

    |

  16. ओजोन अपक्षय किसे कहते हैं। इसके कारणों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. विद्युत अवक्षेपित्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. पदार्थ का भौतिक अवस्था के आधार पर वर्गीकरण कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके कारणों तथा इसका नियन्त्रण करने के उ...

    Text Solution

    |