Home
Class 12
BIOLOGY
वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।...

वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रदूषकों को भौतिक अवस्था के आधार पर निम्नलिखित दो समूहों में बाँट लेते हैं-
1. गैसीय प्रदूषक (Gaseous pollutants)-वायु में मिश्रित वह प्रदूषक जो सामान्य ताप तथा दाब पर गैसीय अवस्था में मिलते हैं, गैसीय प्रदूषक कहलाते हैं। ये कार्बनिक तथा अकार्बनिक गैसों के रूप में होते हैं, जैसे-`CO_(2), SO_(2), CO`, क्लोरीन, हाइड्रोकार्बन आदि।
2. कणिकीय प्रदूषक (Particulate pollutants) - वायु में मिश्रित वह प्रदूषक जो ठोस या तरल रूप में मिलते हैं, कणिकीय प्रदूषक कहलाते हैं। इनके कणों की आमाप, स्रोत तथा भौतिक स्थिति के आधार पर इन्हें निम्नलिखित वर्गों में विभक्त करते हैं -
(i) धूल (Dust) - प्राकृतिक ठोस कण जब वायु में मिश्रित हो जाते हैं तो धूल बनती है, जैसे—तेज वायु के कारण मृदा कणों का वायु में मिलना, ईंधन के जलने से कार्बन कणों का वायु में मिलना । कीटनाशक रसायनों को छिड़कने से इसके कणों का वायु में मिलना आदि।
(ii) धुआँ (Smoke)– कार्बन, राख वायु में मिलकर धुआँ बनाता है। धुएँ की मात्रा ईंधन की प्रकृति पर निर्भर करती है।
(iii) धूम (Fumes) — अनेक रासायनिक क्रियाओं में वाष्प के संघनन के फलस्वरूप ठोस धूम कण बनते हैं।
(iv) धुन्ध (Smog)-कोहरा और धुआँ मिलकर धुन्ध बनाते हैं। कोहरे में जल के महीन कण वायु में निलम्बित रहते हैं।
(v) ऐरोसॉल (Aerosol) — जब वायु में कणिकीय प्रदूषक निलम्बित होते हैं, तब ऐरोसॉल बनाते हैं। इन कणों की प्रवृत्ति इनके स्रोत पर निर्भर करती है जैसे रेशेदार तन्तुमय पदार्थ अपने स्रोत के समीप स्थित रहते हैं, जबकि महीन कण वायु में अधिक समय तक निलम्बित रहते हैं। ये कण वायु में उपस्थित विषैली गैसों को अवशोषित करते हैं, परन्तु वर्षा के समय ये कण नमी शोषित करके भारी हो जाते हैं जिसके फलस्वरूप मृदा प्रदूषण होता है।
प्रदूषकों के कणों का आकार `0.1mum` व्यास से कम होता है तो ये वायु में ही निलम्बित रहते हैं, परन्तु कभी-कभी स्कन्दित (coagulate) होकर नीचे बैठे जाते हैं जिन कणों का व्यास `10mum` से अधिक होता है, वे शीघ्र ही नीचे बैठ जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )|17 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? यह कितने प्रकार का होता है ? गंगा नदी...

    Text Solution

    |

  2. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? नदियों के प्रदूषण के कारणों तथा उनके ...

    Text Solution

    |

  3. जल प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ...

    Text Solution

    |

  4. जल प्रदूषण के नियन्त्रण का उपाय है

    Text Solution

    |

  5. महानगरों में होने वाले वायु तथा जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है?

    Text Solution

    |

  7. जल प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताइए |

    Text Solution

    |

  8. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  9. वायु प्रदूषण से आप क्या समझते है ? विभिन्न प्रकार के वायु प्रदूषको के ...

    Text Solution

    |

  10. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  11. वायु प्रदूषण क्या है? कुछ वायु प्रदूषकों के नाम बताओ।

    Text Solution

    |

  12. जल प्रदूषण से आप क्या समझते है ? जल प्रदूषण के कारणो तथा मानव स्वास्थ्...

    Text Solution

    |

  13. प्रदूषण से आप क्या समझते है । प्रदूषण कितने प्रकार के होते है ? ध्वनि ...

    Text Solution

    |

  14. वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है? प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रदूषकों में ...

    Text Solution

    |

  15. वायु प्रदूषण से आप क्या अभिप्राय है ? प्राथमिक तथा दूतीयक प्रदूषकों मे...

    Text Solution

    |

  16. ओजोन अपक्षय किसे कहते हैं। इसके कारणों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. विद्युत अवक्षेपित्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. पदार्थ का भौतिक अवस्था के आधार पर वर्गीकरण कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. वायु प्रदूषक पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  20. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके कारणों तथा इसका नियन्त्रण करने के उ...

    Text Solution

    |