Home
Class 12
BIOLOGY
रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके ...

रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके स्त्रोत तथा प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रेडियोधर्मी प्रदूषण (Radioactive pollution)—रेडियोधर्मी पदार्थों से मुक्त होने वाले ऐल्फा, बीटा, गामा (`alpha, beta, gamma`) विकिरण से होने वाला प्रदूषण रेडियोधर्मी प्रदूषण कहलाता है। यह वायु, जल तथा मृदा तीनों को प्रदूषित करता है। आनुवंशिक लक्षणों को प्रभावित करने के कारण यह सबसे घातक प्रदूषण होता है। ऐल्फा, बीटा तथा गामा किरणों के कारण उत्परिवर्तन (mutations) हो जाते हैं। रेडियोधर्मी प्रदूषक खाद्य शृंखला के माध्यम से मनुष्य में पहुँचकर हानि पहुँचाते हैं। ये जीन्स को प्रभावित करते हैं जिसके कारण उत्परिवर्तन होते हैं।
रेडियोधर्मी प्रदूषण के स्रोत (Sources of Radioactive Pollution) सबसे अधिक रेडियोधर्मिता नाभिकीय विस्फोटों से उत्पन्न होती है। इनमें परमाणु बम विस्फोट सबसे अधिक घातक होता है। `"यूरेनियम"^(235)," यूरेनियम"^(238), "रेडियम"^( 224), "थोरियम" ^(232)," रेडॉन"^( 222), "पोटैशियम"^( 40), "कोबाल्ट"^( 60), "स्ट्रॉन्शियम" ^(90), "कार्बन"^( 14)` आदि से निकलने वाले विकिरण प्रदूषण फैलाने वाले मुख्य स्रोत है। न्यूक्लीय ऊर्जा संयन्त्र (nuclear power plants) रेडियोएक्टिव आइसोटोप (isotopes) का उत्पादन, चिकित्सा क्षेत्र में प्रयोग किए जाने वाली X-किरणें आदि रेडियोधर्मी प्रदूषण के मुख्य स्रोत हैं।
रेडियोधर्मी प्रदूषण का प्रभाव- (i) जीन्स एवं गुणसूत्रों में उत्परिवर्तन के कारण लक्षणों में भिन्नता आ जाती है।
(ii) बच्चों की गर्भावस्था में मृत्यु हो जाती है।
(iii) नवजात शिशुओं में असाधारण लक्षण विकसित हो जाते हैं।
(iv) रक्त कैन्सर (leukemia), कैन्सर (cancer), अस्थि कैन्सर (bone cancer), तन्त्रिका विकार (nervous disorder) आदि आनुवंशिक रोग उत्पन्न हो जाते हैं।
(v) जल में परमाणु विस्फोट से जलीय जीवधारियों पर प्रभाव पड़ता है। स्थल पर परमाणु विस्फोट से वातावरण में रेडियोधर्मिता बढ़ जाती है। रेडियोधर्मी पदार्थ पृथ्वी पर वापस आ जाते हैं और खाद्य श्रृंखला के माध्यम से मनुष्य के शरीर में पहुँचकर मनुष्य को हानि पहुँचाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )
  1. रेडियोधर्मी प्रदूषण क्या है? रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाने वाले किन्हीं द...

    Text Solution

    |

  2. रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके स्त्रोत तथा प्रभावों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  3. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  4. ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों का जल पीने योग्य नहीं होता , का...

    Text Solution

    |

  5. जैव-सूचना विज्ञान का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? इसके कारणों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जैव आवर्धन (Biomagnification) क्या है ?

    Text Solution

    |

  8. ग्रीन हाउस प्रभाव पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. ऑक्सिन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. स्व-परागकण के लिए आवश्यक चार परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. वैश्विक तापन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिए|

    Text Solution

    |

  13. इलेक्ट्रॉनिक प्रदूषण पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. भ्रूणपोष पर टिप्पणी कीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  16. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

    Text Solution

    |

  17. ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |