Home
Class 12
BIOLOGY
ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों क...

ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों का जल पीने योग्य नहीं होता , कारण बताइए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इसका प्रमुख कारण उद्योगों, कारखानों आदि से निकलने वाले अपशिष्ट बहिःस्राव हैं, जो अक्सर नदियों के जल में मिला दिए जाते हैं, कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का संघटन उनमें प्रयोग होने वाले कच्चे पदार्थों पर निर्भर करता है जिससे नदियों का जल प्रदूषित हो जाता है तथा पीने योग्य नहीं होता है।
औद्योगिक संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों में निम्नलिखित व्यर्थ पदार्थ होते हैं
(i) धूल, कोयला आदि अक्रिय निलम्बन (inert suspensions)
(ii) अम्ल, क्षार, फोनॉल (phenol), पारा (mercury), जिंक (zinc), आदि विषाक्त पदार्थ ।
(iii) विभिन्न प्रकार के अकार्बनिक लवण, जैसे- सल्फाइट ( sulphite), सल्फ़ाइड (sulphide), फेरस लवण ( ferrous saits) आदि।
(iv) विभिन्न कार्बनिक अवशेष जैसे चर्म शोधन (tanneries), कागज उद्योग, चीनी उद्योग, कृत्रिम रेशे उद्योग, औषधि उद्योग आदि से निकलने वाले विभिन्न अपशिष्ट पदार्थ ।
(v) उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्टों का प्रवाह मुख्यत: जल द्वारा होता है। ताप विहू गृहों से निष्कासित तप्त जल (hot water) जल-स्रोत के तापमान में भी अत्यधिक वृद्धि कर देता है जिससे जलीय जीवन प्रभावित होता है।
विषाक्त पदार्थों का प्रभाव (Effect of Toxic substances)
(i) पारा (mercury) जलीय प्राणियों से खाद्य श्रृंखला के माध्यम से मनुष्य में पहुँचकर तन्त्रिका तन्त्र सम्बन्धी रोग उत्पन्न करता है। मनुष्य पागल हो सकता है। अन्त में मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है।
(ii) औद्योगिक संस्थानों से अपशिष्ट पदार्थ लेड (lead) से बने पाइपों द्वारा बाहर निकाला जाता है। इससे पाइपों से लेड निकलकर जल में पहुंचता है। खाद्य श्रृंखला के माध्यम से मनुष्य में पहुंचकर जठरांत्र (gestro-intestinal) रोग, तन्त्रिकापेशियों (neuromuscles) तथा केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र को प्रभावित करता है।
(iii) फ्लुओराइड (fluoride) जल, मृदा तथा वायु को प्रदूषित करता है। इसके कारण अस्थियाँ दुर्नम्य (stiff) हो जाती हैं। पैर घुटनों से बाहर की और मुड़ जाते हैं। दाँत क्षतिग्रस्त (mottied) हो जाते हैं।
(iv) जल में ताँबा, जिंक आदि के कारण शारीरिक वृद्धि, शारीरिक कार्यिकी, प्रजनन आदि क्रियाएँ बाधित होती हैं। औद्योगिक संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्टों को उपचारित करके उन्हें अहानिकारक पदार्थों में बदलने के पश्चात् ही जल में प्रवाहित करना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )
  1. रेडियोधर्मी प्रदूषण क्या है? रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाने वाले किन्हीं द...

    Text Solution

    |

  2. रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके स्त्रोत तथा प्रभावों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  3. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  4. ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों का जल पीने योग्य नहीं होता , का...

    Text Solution

    |

  5. जैव-सूचना विज्ञान का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? इसके कारणों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जैव आवर्धन (Biomagnification) क्या है ?

    Text Solution

    |

  8. ग्रीन हाउस प्रभाव पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. ऑक्सिन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. स्व-परागकण के लिए आवश्यक चार परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. वैश्विक तापन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिए|

    Text Solution

    |

  13. इलेक्ट्रॉनिक प्रदूषण पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. भ्रूणपोष पर टिप्पणी कीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  16. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

    Text Solution

    |

  17. ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |