Home
Class 12
BIOLOGY
जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों क...

जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. घरेलू अपमार्जक (Household detergents) [2010] घर में बर्तन, फर्श, दीमक, मक्खी, मच्छर, कॉकरोच, चूहे आदि को नष्ट करने हेतु उपयोग किए जाने वाले अपमार्जक पदार्थ जैसे D.D.T., गैमेक्सीन, फिनाइल आदि अपशिष्ट पदार्थों के साथ में निष्कासित होते हैं, जो नदी या तालाब में पहुँच जाते हैं। ये खाद्य श्रृंखलाओं के माध्यम से मनुष्य तक पहुँचकर हानि पहुँचाते हैं।
2. वाहित मल (Sewage)-मल-मंत्र अधिक मात्रा में जल स्रोतों में डालने पर अपघटकों की संख्या बढ़ जाती है। इसके फलस्वरूप जल में O2 की मात्रा कम हो जाती है। प्रदूषित जल की B.O.D. अधिक होती है। सड़न के कारण दुर्गन्ध उत्पन्न होती है।.
3. औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ (Industrial wastes)-कारखानों से पारा, सीसा आदि अन्य हानिकारक पदार्थ निष्कासित होते हैं, जो नदी, समुद्र आदि में डाल दिए जाते हैं जिनसे जलीय प्रदूषण होता है। रासायनिक
4. रेडियोधर्मी पदार्थ (Radioactive substances)- परमाणु विस्फोट, शोधकार्य व प्रयोगशालाओं से रेडियोधर्मी विकिरण की सम्भावना रहती है। इससे पादप तथा जन्तुओं में उत्परिवर्तन की सम्भावना रहती है। परमाणु भट्ठियों का प्रदूषित जल जलाशय तथा नदियों के जल को प्रदूषित करता है। समुद्रों में किए गए परमाणु विस्फोट से समुद्री जल प्रदूषित हो जाता है।
5. पीड़कनाशक, कीटनाशक तथा खरपतवारनाशक (Pesticides, insecticides and wéedicides)- जब फीनॉल, D.D.T., गैमेक्सीन, क्लोरीन, गन्धक चूर्ण आदि का स्प्रे पादपों पर किया जाता है तो इससे वायु, मृदा. तथा जंल का प्रदूषण होता है। इनसे भूमि की उर्वरता कम हो जाती है।
6. मृत शरीर का जल में बहाना (Run off dead body in water) — अक्सर जीवों के अधजले शरीर को जल में बहा दिया जाता है। इससे जल प्रदूषण होता है। दूषित जल का प्रयोग करने से पशुओं के बीमार होने की सम्भावना रहती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )
  1. रेडियोधर्मी प्रदूषण क्या है? रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाने वाले किन्हीं द...

    Text Solution

    |

  2. रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके स्त्रोत तथा प्रभावों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  3. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  4. ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों का जल पीने योग्य नहीं होता , का...

    Text Solution

    |

  5. जैव-सूचना विज्ञान का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? इसके कारणों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जैव आवर्धन (Biomagnification) क्या है ?

    Text Solution

    |

  8. ग्रीन हाउस प्रभाव पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. ऑक्सिन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. स्व-परागकण के लिए आवश्यक चार परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. वैश्विक तापन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिए|

    Text Solution

    |

  13. इलेक्ट्रॉनिक प्रदूषण पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. भ्रूणपोष पर टिप्पणी कीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  16. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

    Text Solution

    |

  17. ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |