Home
Class 12
BIOLOGY
ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।...

ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ठोस अपशिष्ट (Solid waste)-इसके अन्तर्गत वे पदार्थ आते हैं जो कूड़ा-करकट में फेंक दिए जाते हैं। एक : अनुमान के अनुसार महानगरों में प्रतिवर्ष लगभग 20-25 लाख टन अपशिष्ट निकलता है। इसे सामान्यतया नगरपालिकाओं द्वारा एकत्र करवाकर शहर से बाहर सड़कों के किनारे खुले में फेंक दिया जाता है। ठोस अपशिष्ट की समस्या विकासशील देशों की अपेक्षा विकसित देशों में अधिक होती है, क्योंकि विकसित देशों में व्यक्ति किसी वस्तु का एक बार उपयोग करके उसे फेंक देते हैं, इसके विपरीत विकासशील देशों में अधिकांश वस्तुओं का पुन: उपयोग करते रहते हैं।
ठोस अपशिष्ट को खुले मैदानों में डाल देना स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है, क्योंकि ये स्थल रोगाणुओं के पनपने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होते हैं। ये स्थल मक्खियों, मच्छरों, चूहों आदि के प्रजनन स्थल का कार्य करते हैं। कुछ स्थानों पर कूड़े को जला दिया जाता है, जलाने से अपशिष्ट की मात्रा तो कम हो जाती है, लेकिन यह वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत बन जाता है। अपशिष्ट पदार्थों को जलाने से मुक्त होने वाली विषाक्त गैसें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो होती ही हैं, इसके साथ ही वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को भी कुप्रभावित करती है।
महानगरों में कूड़े-कचरे के निपटारे के लिए सैनिटरी लैंडफिल्स (Santiory landfills) तकनीक उपयोग की जाती है। इसमें गहरे बड़े गड्ढों में ठोस अपशिष्टों को डाला जाता है, इसके आयंतन को कम करने के लिए समय-समय पर इस पर बुल्डोजर चलाया जाता है और नियमित अन्तराल पर कूड़े-करकट को मिट्टी से ढकते रहते हैं। सैनिटरी लैंडफिल्स में कार्बनिक पदार्थों का अवायवीय अपघटन होता रहता है। इस विधि से मक्खियों, चूहों, पक्षियों का अतिक्रमण भी नियन्त्रित रहता है।
अनेक उद्योगों और ताप विद्युत गृहों में कोयले के दहन से अपशिष्ट के रूप में फ्लाई ऐश (fly ash) प्राप्त होती है। इसका उपयोग ईंट, टाइल्स तथा सीमेन्ट उद्योगों में किया जाता है। इसका उपयोग लैंडफिल्स के रूप में भी किया जाता है। लैंडफिल्स से विभिन्न रसायनों के रिसाव के कारण भूजल संसाधनों के प्रदूषित होने का खतरा बना रहता है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कूड़े-करकट को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाना चाहिए
(क) जैव निम्नीकरण योग्य (Biodegradable) कचरा- इसका उपयोग ह्यूमस (खाद) बनाने में किया जाना चाहिए।
(ख) पुनः चक्रण योग्य (Recyclable) कचरा- इसका पुनः चक्रण करके इसे उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है।
(ग) जैव निम्नीकरण अयोग्य (Non-biodegradable) कचरा- इसका निपटारा लैंडफिल्स विधि से किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आवश्यक है कि जैव निम्नीकरण अयोग्य कचरा कम-से-कम उत्पादित हो। प्लास्टिक, पॉलिथीन, पैकिंग आदि का बहिष्कार किया जाना चाहिए। पर्यावरण हितैषी (ecofriendly) पैकिंग का ही प्रयोग किया जाना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|37 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l) )|38 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-पर्यावरणीय मुद्दे -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II) )
  1. रेडियोधर्मी प्रदूषण क्या है? रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाने वाले किन्हीं द...

    Text Solution

    |

  2. रेडियोधर्मी प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके स्त्रोत तथा प्रभावों का उल्लेख...

    Text Solution

    |

  3. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  4. ओोघोगिक इकाइयो के पास बहने वाली नदियों का जल पीने योग्य नहीं होता , का...

    Text Solution

    |

  5. जैव-सूचना विज्ञान का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? इसके कारणों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जैव आवर्धन (Biomagnification) क्या है ?

    Text Solution

    |

  8. ग्रीन हाउस प्रभाव पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. ऑक्सिन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. स्व-परागकण के लिए आवश्यक चार परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. वैश्विक तापन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिए|

    Text Solution

    |

  13. इलेक्ट्रॉनिक प्रदूषण पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. भ्रूणपोष पर टिप्पणी कीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. जल प्रदूषण के विभिन्न मानवजनित स्रोतों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  16. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

    Text Solution

    |

  17. ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |