Home
Class 11
PHYSICS
साधारणतः पृथ्वी से फेंके गए प्रक्षेप्य क...

साधारणतः पृथ्वी से फेंके गए प्रक्षेप्य का मार्ग परवलयाकार होता है. परन्तु अत्यधिक ऊँचाई तक फेंके गए प्रक्षेप्यों का मार्ग दीर्घवृत्ताकार होता है, क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

साधारण ऊँचाई तक प्रक्षेप्य की पृथ्वी के केन्द्र से दूरी में परिवर्तन, पृथ्वी की त्रिज्या की तुलना में नगण्य होता है, अतः प्रक्षेप्य लगभग एकसमान गुरुत्वीय त्वरण के अधीन गति करता है जिस कारण इसका पथ परवलयाकार होता है। परन्तु अत्यधिक ऊँचाई तक जाने वाले प्रक्षेप्यों पर गुरुत्वीय त्वरण, प्रक्षेप्य की पृथ्वी के केन्द्र से दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपात में घटता जाता है। इस कारण प्रक्षेप्य का मार्ग दीर्घवृत्ताकार हो जाता है।
Promotional Banner