Home
Class 9
PHYSICS
ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त क्या है? इसे ...

ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त क्या है? इसे मुक्त रूप से गिरते हुए किसी पिण्ड के उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त (Law of Conservation of Energy)-"ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है.और न ही नष्ट किया जा सकता है, ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में रूपान्तरित किया जा सकता है। अत: विश्व की सम्पूर्ण ऊर्जा का परिमाण सदैव स्थिर रहता है। यही ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त है।
यान्त्रिक ऊर्जा का संरक्षण—किसी पिण्ड की यान्त्रिक ऊर्जा, उसकी गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा के योग के बराबर होती है।
अर्थात् यान्त्रिक ऊर्जा = गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
अनेक प्रक्रम में गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा में तथा, स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में परिवर्तित होती रहती है लेकिन इन दोनों का योग सदैव नियत रहता है। यह यान्त्रिक ऊर्जा का संरक्षण है।

मुक्त रूप से गिरते पिण्ड का उदाहरण
माना m द्रव्यमान का पिण्ड पृथ्वी तल से h ऊंचाई से मुक्त रूप से गिरता है
तब पिण्ड की A बिन्दु पर कुल ऊर्जा = गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
`E_A=1/2mxx(0)^2 +"mgh" = "mgh" " " ...(1)`
यदि पिण्ड x दूरी गिरकर बिन्दु B पर v वेग प्राप्त करे तो गति की तृतीय समीकरण से
`v^2 = u^2 + 2as`
`:. u = 0 , a = g , s = x`
`:. v^2 =0 + 2"gx" = 2"gx"`
B बिन्दु पर पिण्ड की गतिज ऊर्जा `=1/2 mv^2`
`=1/2 m xx 2gx = mgx`
B बिन्दु पर पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा `= mg (h-x)`
B बिन्दु पर पिण्ड की कुल ऊर्जा = गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
`E_B=mgx+mg(h-x)`
`E_B = mgx + mgh - mgx`
`E_(B) = "mgh "...(2)`
`:.` बिन्दु C पर पिण्ड h ऊंचाई से गिरता है। यदि बिन्दु C पर पिण्ड का वेग v. हो जाए तो
` v^2 = u^2 +2gh`
`:. u = 0`
`v^(.2) = 0+ 2gh = 2gh`
तब बिन्दु C पर पिण्ड की गतिज ऊर्जा `=1/2 mv^(.2) =1/2 m xx 2gh = mgh`
बिन्दु C पर पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा `= mgxx0 " "` [ `:.` पृथ्वी तले पर ऊँचाई = 0]
बिन्दु C पर पिण्ड की कुल कर्जा `E_C` = गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
`E_C = "mgh" + 0 = mgh " "....(3)`
अर्थात `E_A=E_B=E_C `
समीकरण (1), (2) व (3) से स्पष्ट है कि "मुक्त रूप से गिरते हुए पिण्ड की कुल यान्त्रिक ऊर्जा समान रहती है।" यही यान्त्रिक कर्जा संरक्षण का नियम है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य तथा ऊर्जा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|22 Videos
  • कार्य तथा ऊर्जा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|19 Videos
  • कार्य तथा ऊर्जा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) (पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|7 Videos
  • गति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर?)|13 Videos
CHITRA PUBLICATION-कार्य तथा ऊर्जा -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)
  1. कार्य की परिभाषा दीजिए एवं इसकी माप के लिए सूत्र स्थापित कीजिए। कार्य ...

    Text Solution

    |

  2. ऊर्जा से क्या तात्पर्य है? इसका क्या मात्रक है? ऊर्जा के कौन-कौन से स्...

    Text Solution

    |

  3. गतिज ऊर्जा किसे कहते हैं? यदि पिण्ड का द्रव्यमान (m)तथा वेग (v) है।सिद...

    Text Solution

    |

  4. स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं? m द्रव्यमानका एक पिण्ड पृथ्वीतल से मीटर ऊ...

    Text Solution

    |

  5. सामर्थ्य किसे कहते हैं? सामर्थ्य का मात्रक लिखिए। कार्य तथा सामर्थ्य म...

    Text Solution

    |

  6. किलोवाट-घण्टा किसका मात्रक है? इसकी परिभाषा दीजिए तथा इसे जूल में व्यक...

    Text Solution

    |

  7. ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त क्या है? इसे मुक्त रूप से गिरते हुए किसी पि...

    Text Solution

    |

  8. एक घोड़ा, बल F लगाकर एक गाड़ी को सड़क पर नियत वेग से खींच रहा है। घोड़...

    Text Solution

    |

  9. ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों का वर्णन कीजिए। दिखाइए सूर्य ही ऊर्जा का मूल ...

    Text Solution

    |

  10. सरल लोलक की गति का उदाहरण देते हए ऊर्जा के संरक्षण नियम को समझाइए।

    Text Solution

    |

  11. स्थितिज ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों का उदाहरणसहित वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |