Home
Class 14
HINDI
मैं जिस घर में रहती थी, वहाँ मेरी आदत बह...

मैं जिस घर में रहती थी, वहाँ मेरी आदत बहुत सवेरे उठने की थी! एक दिन उतने सवेरे एक छोटा बच्चा, जो शायद डेढ़ साल से कम का होगा, मेरे कमरे में आया। मैंने सोचा कि वह शायद भूखा होगा और उससे पूछा कि वह कुछ खाना चाहता है? उसने उत्तर दिया, 'कीड़े।' मैंने आश्चर्य से कहा, "कीड़े?' जब उसने देखा कि मेरी समझ में उसकी बात नहीं आ रही है तो मेरी सहायता के लिए उसने एक शब्द और जोड़ा, 'अण्डा' मैंने अपने मन में सोचा कि इतने सवेरे कुछ पीना चाहता है क्या? यह आखिर कहना क्या चाह रहा है? उसने फिर कहा, 'नीना, अण्डे, कीड़े' अब मुझे पूरी बात समझ में आ गई। एक दिन पहले, उसकी बहन नीना कागज़ पर अण्डे की शक्ल बनाकर उसमें रंग भर रही थी। इस बच्चे की इच्छा थी कि वह भी रंग भरे, पर नीना ने उसे गुस्से में आकर भगा दिया। उसने नीना का विरोध नहीं किया और बड़े धैर्य और लगन के साथ मौके का इन्तजार करता रहा। मैंने उसे क्रेयॉन का रंग दे दिया और उसका चेहरा खुशी से दमक उठा। उससे अण्डे के आकार की रेखा नहीं खींची गई, तो मैंने उसके लिए चित्र बना दिया। फिर उसने अपनी टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों से उसमें रंग भरना शुरू कर दिया। उसकी बहन सीधी रेखाओं में रंग भरती थी, और उसने कीड़े की तरह लहरदार रेखाओं में रंग भरा।
अनुच्छेद से पता चलता है कि डेढ़ साल के बच्चे

A

कागज चाहते हैं

B

सम्प्रेषण के लिए कथ्य के मुख्य शब्दों का प्रयोग करते हैं

C

रंग चाहते हैं

D

तस्वीरें चाहते हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner