Home
Class 11
BIOLOGY
केंचुए के परिसंचरण तन्त्र का संक्षेप में...

केंचुए के परिसंचरण तन्त्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

केंचुए में रुधिर परिसंचरण .बन्द प्रकार का होता है तथा रुधिर लाल होता है। हीमोग्लोबिन प्लाज्मा में घुला होता है। रुधिराणु रंगहीन तथा केन्द्रकमय होते हैं। परिसंचरण तन्त्र में हृदय, रुधिर वाहिकाएँ व केशिकाएँ सम्मिलित हैं। रुधिर केवल एक दिशा में बहता है। रुधिर ग्रन्थियाँ चौथे पाँचवे व छठे देहखण्डों पर पायी जाती हैं। केंचुए के रुधिर परिसंचरण में निम्नलिखित अनुदैर्घ्य रुधिर वाहिनियाँ होती हैं -
(i) पृष्ठ रुधिरवाहिनी (Dorsal Blood Vessel)-यह आहार नाल के मध्य पृष्ठ तल पर स्थित पेशीय, कपाटयुक्त रुधिरवाहिनी होती है। यह अन्तिम खण्डों से रुधिर एकत्र करके प्रथम 13 खण्डों में वितरित कर देती है। रुधिर का अधिकांश भाग चार जोड़ी हृदय द्वारा अधर रुधिरवाहिनी में पहुँच जाता है। (ii) अधर रुधिरवाहिनी (Ventral Blood Vessel)-यह आहार नाल के मध्य अधर तल पर स्थित होती है। यह अनुप्रस्थ रुधिर वाहिनियों द्वारा रुधिर का वितरण करती है। इसमें कपाट नहीं पाए जाते। (iii) पार्श्वग्रसनिका रुधिर वाहिनियाँ (Lateral Oesophageal Blood Vessels)–एक जोड़ी रुधिर वाहिनियाँ दूसरे खण्ड से 14वें खण्ड तक आहार नाल के पावों में स्थित होती हैं। ये रुधिर एकत्र करके ग्रसिकोपरि वाहिनी (supra-Oesophageal blood vessel) को पहुँचाती हैं। (iv) ग्रसिकोपरि वाहिनी (Supra Oesophageal Blood Vessel)-यह आहार नाल के पृष्ठ तल पर 9वें खण्ड से 14वें खण्ड तक फैली होती है। यह पार्श्व ग्रसनिका से 2 जोड़ी अग्रलूपों (anterior loops) द्वारा रुधिर एकत्र करके अधर रुधिरवाहिनी को पहुँचा देती है।

(v) अधो तंत्रिकीय रुधिरवाहिनी - यह आहार नाल के आंत्रीय भ्हाग में तंत्रिका रज्जु के नीचे मध्य-अधर तल पर स्थित होती है। यह खण्डीय भागों से रुधिर एकत्र करके योजि वाहिनियों द्वारा पृष्ठ रुधिरवाहिनी में पहुँचा देती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|5 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|3 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
  • प्राणी जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )
  1. केंचुए के परिसंचरण तन्त्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. अस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-

    Text Solution

    |

  3. पसलियां जुड़ी होती हैं

    Text Solution

    |

  4. उपास्थि का बाहरी खोल कहलाता है

    Text Solution

    |

  5. सर्दियों में कँपकँपी आना व दाँत किटकिटाना सम्बन्धित है

    Text Solution

    |

  6. रेखित और अनैच्छिक पेशियाँ पायी जाती है-

    Text Solution

    |

  7. सार्कोमीयर या पेशी खण्ड किन दो के मध्य का भाग होता है

    Text Solution

    |

  8. दृढ़ोतक कोशिकाएँ होती है

    Text Solution

    |

  9. हैवर्सियन नलिकाएँ पायी जाती हैं

    Text Solution

    |

  10. पेशियों में संकुचनशील प्रोटीन होती है।

    Text Solution

    |

  11. मास्ट कोशिकाओं से स्त्रावित होता है

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रकारका ऊतक है

    Text Solution

    |

  13. हृदय पेशी है

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से किसके द्वारा योनि का कैंसर होता है

    Text Solution

    |

  15. केंचुआ को 'किसानों का मित्र' कहा जाता है।

    Text Solution

    |

  16. मूलदाब उत्तरदायी होता है :

    Text Solution

    |

  17. स्व: निषेचन होता है

    Text Solution

    |

  18. परभक्षी सहायता करते है-

    Text Solution

    |

  19. किस जन्तु में हीमोग्लोबिन प्लाज्मा में घुला रहता है?

    Text Solution

    |

  20. केंचुए में

    Text Solution

    |

  21. आर्थोपोड्स के रुधिर में निम्न वर्णक (pigment) पाया जाता है

    Text Solution

    |